Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मोतियाबिंद से ग्रस्त है कांग्रेस : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Thursday, March 20, 2025 17:59 PM IST

सोनीपत।  नायब सरकार के बजट पर विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला  जारी है। बजट पर विपक्ष द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस मोतियाबिंद से ग्रस्त है, कांग्रेस को प्रदेश में विकास के काम नज़र नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी में इतनी व्यस्त है कि उन्हें हरियाणा में पिछले दस सालों में हुए विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने साधा कांग्रेस पर निशाना , कांग्रेस गुटबाजी में उलझी, विकास नहीं आता नज़र : मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में पहली बार 2 लाख हज़ार करोड़ से अधिक रूपए का एतिहासिक बजट पेश किया गया है।  उन्होंने बताया कि यह ऐसा पहला बजट है जिसमें प्रदेश भर से आए लगभग 11 हज़ार सुझावों को शामिल करके बेहतरीन बजट हरियाणा की जनता को दिया गया है। बजट को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ की राजनीति करती है और लोगों को बरगलाने में विश्वास करती है, जबकि भाजपा सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास की विचारधारा में यकीन करती है।

श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार ने सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए नायाब बजट पेश किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, जो भी संकल्प पत्र में भाजपा ने वादे किए हैं उनको पूरा करने के लिए नायब सरकार संकल्पबद्ध है और उसकी झलक इस बजट में दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने धनराशि देने, किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी और युवाओं को रोज़गार देने के वादों पर सरकार खरा उतर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार में लगातार प्रदेश हित में काम हो रहा है, जबकि कांग्रेस अपने घरेलू झगड़ों में और आपसी टांग खिंचाई में व्यस्त है। भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ मीडिया में बयानबाज़ी करने के बजाय कांग्रेस को ग्राउंड पर जाना चाहिए और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को देखना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X