Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सरहद पार से नार्को-आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए पंजाब दुनिया की सबसे उन्नत एंटी-ड्रोन तकनीक हासिल करेगा: अमन अरोड़ा

Updated on Wednesday, March 19, 2025 18:36 PM IST

चंडीगढ़ | राज्य में नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए चलाई जा रही व्यापक "युद्ध नशों  विरुद्ध" मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने आज तरनतारन जिले के भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गांव नौशहरा ढाला में अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक का जमीनी स्तर पर ट्रायल किया। पिछले दो वर्षों में ड्रोन गतिविधियों और सीमा पार से तस्करी के हॉटस्पॉट बने सराय अमानत खान क्षेत्र में किया गया यह ट्रायल पंजाब की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

इस ट्रायल के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा और जेल मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर समेत पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह ट्रायल 4 और 5 मार्च 2025 को एस.ए.एस. नगर, मोहाली में किए गए प्रदर्शनों की कड़ी को जारी रखते हुए किया गया।

ट्रायल के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इसका उद्देश्य हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की ड्रोन आधारित तस्करी के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए विकसित की गई अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन प्रणाली का विश्लेषण करना था।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और लालजीत सिंह भुल्लर ने ट्रायल के दौरान की शिरकत, नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए राज्य की प्रतिबद्धता दोहराई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशों के संपूर्ण खात्मे के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, जिन्हें पिछली सरकारें हल करने में असफल रहीं। श्री अमन अरोड़ा ने कहा, "सालों से पंजाब में नशे का कारोबार अनगिनत जिंदगियों को तबाह कर चुका है, जबकि पिछली सरकारों ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया। आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम राज्य से इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं।"

एक निजी कंपनी द्वारा प्रदर्शित इन एंटी-ड्रोन प्रणालियों में ड्रोन की खोज, पहचान और नष्ट करने की क्षमताएं शामिल हैं, जो पंजाब की रक्षा रणनीति को और मजबूत करने का हिस्सा हैं। ये प्रणालियां सीमा पार करने वाले ड्रोन को निशाना बनाकर गैर-कानूनी गतिविधियों, जो कानून लागू करने  के लिए बढ़ती चिंता का विषय बन रही हैं, को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह ट्रायल चुनौतीपूर्ण सीमावर्ती परिस्थितियों में तकनीक की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए वास्तविक परिस्थितियों में किया गया था। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) की है, वहीं पंजाब सरकार भी इस संबंध में ठोस कदम उठा रही है।

उन्होंने एंटी-ड्रोन तकनीक में विशेषज्ञता रखने वाली दुनिया भर की अन्य कंपनियों को भी ऐसे प्रदर्शनों के लिए पंजाब आने का आमंत्रण दिया, क्योंकि पंजाब सरकार सीमा पार से नशों की तस्करी और नार्को-आतंकवाद की चुनौती से निपटने के लिए विश्व की सर्वोत्तम एंटी-ड्रोन तकनीक हासिल करना चाहती है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X