Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा विधान सभा की विकास यात्रा में एक और संसदीय सुधार

Updated on Wednesday, March 19, 2025 18:18 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा की विकास यात्रा में बुधवार को एक बड़े संसदीय सुधार ने दस्तक दी। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सामाजिक सुधारों में विधायिका की सहभागिता बढ़ाते हुए दो नई समितियों के गठन की घोषणा की है। इसके लिए जल्द संसदीय कार्य मंत्री की ओर से प्रस्ताव लाया जाएगा।

बुधवार को प्रश्नकाल की कार्यवाही के बाद विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायिका दो प्लेटफार्म सदन और समितियों के माध्यम से कार्य करती है। सदन के पास समय कम होता हैं, इसलिए विधानमंडल अपने अधिकतर कार्य अपनी समितियों के माध्यम से वर्षभर करते हैं। कल्याण ने कहा कि उन्होंने अनेक राज्यों की विधायिकाओं का दौरा किया है और कुछ का अध्ययन भी किया है। उन्होंने पाया है कि बहुत सी विधायिकाओं में हरियाणा की विधायिका से अधिक समितियां हैं।

उन्होंने कहा कि समितियां जनहित के कार्य साधने का प्रभावशाली प्लेटफार्म है। इसलिए उन्होंने गहन अध्ययन के बाद महसूस किया कि हरियाणा विधान सभा में संसदीय सुधार की दरकार है। दूसरा, गत 18 मार्च 2025 को सदन में नशे का विषय उठा था। इस मसले पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अनेक सदस्यों ने गंभीरता दिखाई है।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण बने सामाजिक सुधार के वाहक, दो विशेष समितियां बनेंगी

विस अध्यक्ष ने कहा कि नशा युवाओं पर दुष्प्रभाव डाल रहा है। इसलिए इस समस्या के निदान के लिए विधान सभा की कमेटी बनाए जाने की जरूरत हैं। इस समिति का नाम ‘युवा कल्याण व युवा मामलों सम्बन्धी समिति’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘प्रदूषण तथा पर्यावरण सम्बन्धी समिति’ का भी सुझाव दिया। कल्याण ने कहा कि ये दोनों समितियां पर्यावरण और नशे जैसी गंभीर चुनौतियों पर सरकार को सुझाव देगी।

उन्होंने कहा कि संसदीय प्रथाओं व कार्य प्रणाली के अनुसार नियम समिति के अतिरिक्त इन समितियों का गठन सदन में एक प्रस्ताव लाकर किया जा सकता है। विस अध्यक्ष द्वारा सदन से की गई इस अपील के बाद संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने दो नई समितियों को बनाने के लिए एक सरकार की ओर से प्रस्ताव लाने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X