Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को मिली नई कमान: राजविंदर कौर थियाड़ा ने संभाला पदभार

Updated on Wednesday, March 19, 2025 18:10 PM IST

जालंधर | जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और ट्रस्टियों डा. जसबीर सिंह, हरचरण सिंह संधू, आत्मप्रकाश सिंह बब्लू ने आज पदभार संभाल लिया। इस मौके पर पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा, स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह , पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली मौजूद रहें।

पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह, जालंधर सेंट्रल से एमएलए रमन अरोड़ा, मेयर वनीत धीर, डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना, पवन टीनू, चंदन ग्रेवाल, हल्का इंचार्ज नार्थ दिनेश ढल्ल भी मौजूद थे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने राजविंदर कौर थियाड़ा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें बधाई दी। केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की गैर हाजिरी में उनके सपुत्र अतुल ने थियाड़ा को सम्मानित किया।

अपनी जिम्मेवारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगी राजविंदर थियाड़ा : अमन अरोड़ा

पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को बधाई दी और कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे अपनी नई ज़िम्मेदारी को पूरा लगन और मेहनत के साथ निभाएगी। आने वाले दिनों में और भी पार्टी वॉलंटियर्स को उनकी मेहनत और लगन के अनुसार उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आने वाले दिनों में युद्ध नशेयां विरूद्ध अभियान को ओर तेज किया जाएगा।

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब आज रंगला पंजाब बनना शुरू हो चुका है। आम आदमी पार्टी में महिलाओं की बहुत कद्र है। महिलाओं को हमारी पार्टी ने सम्मान दिया है। पार्टी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा।

पंजाब टूरिज्म एवं कल्चरल बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि आज राजविंदर कौर की जॉइनिंग करवाई गई है। राजविंदर ने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है, उनकी सेवाओं एवं पार्टी के प्रति निष्ठा के कारण आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजविंदर कौर थियाड़ा को जालंधर की सेवा का अवसर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं हैं। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी।

पदभार संभालने के बाद राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा- मैं राज्य के सीएम भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित सारी लीडरशिप का मैं धन्यवाद करती हूं। आज आम आदमी पार्टी ने आम घर की बेटी को इस कुर्सी पर बैठाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने अच्छे काम किए हैं, उसी के चलते आज हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों के रुके हुए कामों में तेजी लाई जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे उनसे सीधे मिल सकते है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X