Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

समाज की शांति भंग करने वालों, नफरत फैलाने वाले भाषणों तथा सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कड़ी कार्यवाही

Updated on Wednesday, March 19, 2025 17:51 PM IST

चंडीगढ। समाज में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने, नफरत फैलाने वाले भाषणों तथा सोशल मीडिया हैंडल्स आदि के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा पिछले 10 वर्षों में कुल 297 एफआईआर दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान 472 आरोपियों को गिरफतार किया गया है तथा 502 सोशल मीडिया हैंडल्स के यूआरएल को इंटरनेट से हटाया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि वर्तमान के बदलते परिवेश में हर व्यक्ति तकनीक का इस्तेमाल सक्रियता से कर रहा है। तकनीक के सदुपयोग के साथ साथ इसके दुरूपयोग की भी संभावनाएं अपेक्षाकृत अधिक रहती हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा समाज में नफरत फैलाने वाले भाषणों के खिलाफ कार्यवाही करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है। सतत निगरानी और त्वरित कार्यवाही के माध्यम से, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने सोशल मीडिया प्लैटफार्मों पर नफरत वाले भाषणों से संबंधित मामलों में कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान इस संबंध में दर्ज कुल 297 मामलों में से 87.87 प्रतिशत मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुलझाया गया है।

सके साथ ही, हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लैटफार्म जैसे- एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक तथा यूट्यूब आदि पर गैंगस्टरों की पोस्ट को लाइक व शेयर करने वाले लोगों की गतिविधियों पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा विशेष तौर पर नजर रखी जाती है। गैंगस्टरों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली पोस्ट लोगों विशेषकर युवाओं को गुमराह करती है जिससे वे अपराध की ओर आकर्षित होते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा ऐसे युवाओं की पहचान की जाती है और उनके परिजनों को बुलाकर बच्चों की काउंसलिंग की जाती है। श्री कपूर ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे गैंगस्टरों द्वारा अपलोड की जाने वाली पोस्ट को लाइक व शेयर न करें और किसी भी गैंगस्टर के गु्रप का हिस्सा ना बनें।

पिछले 10 वर्षों में कुल 297 एफआईआर दर्ज, 472 आरोपी गिरफतार, 502 सोशल मीडिया हैंडल्स के यूआरएल भी इंटरनेट से हटाए।

कपूर ने बताया कि हरियाणा राज्य में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर गैर-जिम्मेदाराना संदेशो, वीडियों और अन्य सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जो किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा को उकसाने की प्रवृति रखते हैं। साथ ही ऐसे संदेश और वीडियो प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और समाज में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 निगरानी की प्रक्रिया -

श्री कपूर ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर नफरत भरे भाषण प्रसारित करने वालो पर नजर रखने के लिए सीआईडी में अलग से सोशल मीडिया विंग स्थापित की गई हैं जिनमें तैनात कर्मियों द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। हरियाणा पुलिस द्वारा 220 हिंसा फैलाने वाले लोगों (इंस्टिगेटर व इंफल्यूएंसर) तथा 400 उपद्रवियों(ट्रबलमेकर) की पहचान की गई हैं। जैसे ही इन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पोस्ट अपडेट होती है तो उसकी पड़ताल की जाती है और आपत्तिजनक व भड़काउ कंटेंट पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

 

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X