Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रैडक्रॉस एवं सैंट जॉन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करते रहें प्रवक्ता-अंकुश मिगलानी

Updated on Wednesday, March 19, 2025 17:51 PM IST

चंडीगढ़। भारतीय रैडक्रॉस समिति एवं सैंट जॉन एम्बुलेंस (भारत) हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल एवं वाईस चेयरमैन अंकुश मिगलानी के दिशा-निर्देशन में श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के लक्ष्मी भवन धर्मशाला, पंचकूला में प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या प्रवक्ता का 8 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (18 मार्च से 25 मार्च) मंगलवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेडक्रॉस समिति एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने  किया। उन्होंने हरियाणा से आए सभी प्रवक्ताओं का मनोबल बढ़ाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवक्ता रेडक्रॉस व सेंट जॉन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों व आमजन को प्राथमिक सहायता के बारे में प्रशिक्षित करते रहें। उन्होंने कहा कि अभी भी ग्रामीण लोगों को सी.पी.आर, चोट लगने पर रक्त को रोकने, हड्डी टूटने पर पट्टी बांधने तथा अन्य विषयों के लिए जागरुक करने की अत्यंत आवश्यकता है उन्होंने कहा कि सभी प्रवक्ता जगह-जगह प्राथमिक शिविर लगाकर आमजन को जागरुक करने का कार्य भी करें।

श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के लक्ष्मी भवन धर्मशाला, पंचकूला में शुरू हुआ गृह परिचर्या प्रवक्ता का प्रशिक्षण शिविर।

शिविर में पानीपत से आए गौ सेवा आयोग एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता आर्य सुनील कुमार ने रेडक्रॉस एवं सैंट जॉन की गतिविधियों व कार्यों की सराहना की तथा प्राथमिक सहायता के साथ अन्य सामाजिक विषयों पर समाज को जागरूक करने की अपील की।

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं सैंट जॉन एम्बुलेंस (भारत) हरियाणा राज्य शाखा के राज्य प्रशिक्षण अधिकारी एवं शिविर निदेशक संजीव धीमान एवं सहायक शिविर निदेशक अनिल धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। शिविर निदेशक ने शिविर में की जाने वाली दिन- प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर सुनीता ढुल ने मंच संचालन किया। शिविर निदेशक संजीव धीमान ने मुख्य अतिथि के जीवन की उपलब्धियों को सांझा किया। भविष्य की योजनाओं व कार्यों पर चर्चा की। इस शिविर में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण देने के लिए नेशनल मास्टर ट्रेनर डॉ सुनीता ढुल, अंजू शर्मा, रविंद्र कुमार और राज्य फर्स्ट एड ट्रेनर एम.सी. धीमान एवं चंद्रपाल  सभी प्रवक्ताओं को प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी देंगे।

इस अवसर राज्य मुख्यालय से अधीक्षक दीपक नासा,   सहायक चन्द्र मोहन तथा जिले से आये हुए प्रतिभागियों में कविता सरकार, मीनाक्षी, अनिल इन्दल, नरेश कुमार, गम्भीर सिंह, कृष्ण कुक्कड़, अंजू रानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X