Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

'युद्ध नशों के विरुद्ध’: संगरूर में नशा तस्करों द्वारा बनाई 2 अवैध इमारतें बुलडोजर से ध्वस्त की गई

Updated on Tuesday, March 18, 2025 19:10 PM IST

संगरूर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सख्त निर्देशों पर राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई जंग के तहत जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से संगरूर शहर की राम नगर बस्ती में नशा तस्करों द्वारा बनाए गए दो अवैध ढांचों को गिराने के लिए बुलडोजर चलाया। इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी सरताज सिंह चाहल और एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया ने किया, जबकि एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी सुखदेव सिंह और तहसीलदार विश्वजीत सिंह, सहायक टाउन प्लानर सुशील कुमार, नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह भी इस अभियान के दौरान मौजूद थे।

 सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी: चरणजोत सिंह वालिया

इस अवसर पर एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जिला संगरूर में नशा तस्करों का पूरी तरह से सफाया करने के लिए शुरू की गई मुहिम को सफलतापूर्वक लागू करते हुए प्रशासन द्वारा आज बुलडोजर से अवैध इमारतों को गिराने की यह दूसरी कार्रवाई है तथा हम नशे के काले कारोबार में संलिप्त प्रत्येक असामाजिक तत्व को सख्त चेतावनी देते हैं कि वे ऐसे बुरे धंधे बंद कर दें, अन्यथा परिणाम बुरे होंगे।  एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखी और नगर परिषद के माध्यम से इन अवैध इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि आज जिन दो अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें से एक में रहने वाले राजपाल सिंह और राजविंदर कौर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत 7 और 4 पुलिस मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे घर में रहने वाली लक्खो नामक महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत 4 मामले दर्ज हैं।

 इस मौके पर मौजूद एसडीएम संगरूर चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान एवं इमारतें निर्माण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पुलिस के सहयोग से आज यह सख्त कार्रवाई की गई है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि प्रशासन व पुलिस, पंजाब से नशा तस्करों का पूरी तरह सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X