Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया, 8.08 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated on Tuesday, March 18, 2025 17:52 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए एक व्यक्ति को 8.08 किलो हेरोइन और एक .30 बोर पिस्तौल समेत पांच कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान अमृतसर के गांव हरसा छीना निवासी धर्मिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है, जिसका उपयोग वह नशे की खेप पहुंचाने के लिए करता था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के संपर्क में था, जो अजनाला क्षेत्र के जरिए ड्रोन का उपयोग करके सीमा पार से नशे की खेप गिराते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था; ड्रोन के जरिए खेप भेजी जा रही थी: डीजीपी गौरव यादव

इस संबंध में और जानकारी साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदरपाल सिंह संधू, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह, एसीपी नॉर्थ कमलजीत सिंह की निगरानी और इंस्पेक्टर रणजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी धर्मिंदर उर्फ सोनू को मेंटल अस्पताल अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया, जब वह खेप की डिलीवरी के लिए किसी का इंतजार कर रहा था।

सीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने नशा तस्करी में शामिल उसके एक और साथी की पहचान कर उसे नामजद कर लिया है, जबकि उस व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है, जिसे यह खेप दी जानी थी। उन्होंने कहा कि सप्लायरों, डीलरों और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के साथ-साथ गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा अब तक खरीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना मजीठा रोड, अमृतसर में एफआईआर नंबर 20, दिनांक 17 मार्च 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X