Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डॉ. बलजीत कौर के प्रयासों से मलोट में जल संसाधन विभाग में सुधार और मैपिंग पहल की

Updated on Tuesday, March 18, 2025 17:52 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार जल संसाधन विभाग में दक्षता बढ़ाने और कार्यों को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, लाइनिंग सब-डिवीजन नंबर 12, मलोट को कार्यकारी अभियंता, अबोहर (पीडब्ल्यूआरएमडीसी डिवीजन, अबोहर) के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले, यह कार्यकारी अभियंता, देवीगढ़ (पीडब्ल्यूआरएमडीसी डिवीजन, संगरूर) के अधीन था, लेकिन मलोट से दूर होने के कारण, कार्यालयी कार्यों में देरी होती थी और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि इस पुनर्गठन से चल रहे परियोजनाओं में तेजी आएगी, विभागीय कुशलता में वृद्धि होगी और मलोट के निवासियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि यह निर्णय एक विस्तृत मैपिंग रिपोर्ट पर आधारित है, जो पंजाब के नहरी डिवीजनों और पंजाब जल संसाधन प्रबंधन एवं विकास निगम की व्यापक समीक्षा के बाद तैयार की गई है।

विभागीय कार्यकुशलता में होगी वृद्धि, लोगों को मिलेगी सुविधा

इस अवसर पर उन्होंने जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने मलोट क्षेत्र की इस पुरानी मांग को पूरा किया है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नए ढांचे के अनुसार, लाइनिंग सब-डिवीजन नंबर 12, मलोट के पहले से चल रहे कार्यों को कार्यकारी अभियंता, देवीगढ़ (पीडब्ल्यूआरएमडीसी डिवीजन, संगरूर) के अधीन ही कराया जाएगा, जबकि नए कार्यों से संबंधित रिपोर्ट कार्यकारी अभियंता, अबोहर को सौंपी जाएगी।

मंत्री ने पुष्टि की कि यह पहल प्रशासन को मजबूत करेगी, जल संसाधन प्रबंधन में सुधार लाएगी और किसानों व पानी के उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस पुनर्गठन को तुरंत लागू करने और संशोधित ढांचे के तहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X