Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए परिसीमन का उपयोग कर रही है: मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, March 15, 2025 20:39 PM IST

चंडीगढ़ | देश में परिसीमन प्रक्रिया को लागू करने के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि दुर्भाग्यवश, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस गलत तरीके से अपने राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

फिनलैंड के लिए 72 शिक्षकों के बैच को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया अलोकतांत्रिक तरीका भाजपा और उसके सहयोगियों की मंशा पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि रणनीति के तहत उन राज्यों की सीटें घटाई जा रही हैं, जहां भाजपा और उसके सहयोगी कमजोर हैं, जबकि उन राज्यों की सीटें बढ़ाई जा रही हैं, जहां भाजपा का विभाजनकारी एजेंडा फल-फूल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाले केंद्र सरकार के इस कदम के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एकजुट होंगी।

एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से सटे राज्य होने के कारण कई विरोधी ताकतें पंजाब की शांति भंग करने के लिए नापाक मंसूबे बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सतर्क पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसी कोशिशों को नाकाम किया है क्योंकि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया गया है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की अपनी शानदार विरासत को कायम रखेगी।

अमृतसर घटना के पीछे उन दुश्मन ताकतों का हाथ है, जो प्रदेश की शांति, प्रगति और खुशहाली को रोकना चाहती हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृतसर घटना के पीछे भी उन्हीं विभाजनकारी ताकतों का हाथ है, जो प्रदेश की शांति, प्रगति और खुशहाली को रोकना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन ताकतों को कभी भी अपने नापाक इरादों में सफल नहीं होने देगी और उनकी सभी साजिशों को नाकाम कर दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है क्योंकि पंजाब पुलिस इस मामले पर पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा से सीमापार उग्रवाद का शिकार रहा है और राज्य नशे और उग्रवाद के खिलाफ देश की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीमापार से राज्य में नशे, हथियारों और अन्य चीजों की तस्करी के लिए अक्सर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि जब से राज्य ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध ’ के रूप में जन आंदोलन शुरू किया है, तब से ड्रोन के जरिए तस्करी में कमी आई है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अन्य भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X