Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

विदेशों से प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक/प्रिंसिपल राज्य में शिक्षा क्रांति के दूत बने: मुख्यमंत्री

Updated on Saturday, March 15, 2025 14:58 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि विदेशों में प्रशिक्षण प्राप्त प्रिंसिपल और शिक्षक शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाकर आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य में शिक्षा क्रांति के दूत के रूप में काम कर रहे हैं।

यहां अपनी सरकारी आवास पर 72 शिक्षकों के बैच को फिनलैंड में प्रशिक्षण के लिए भेजने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए शिक्षकों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'आप' और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संयुक्त प्रयासों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली अन्य पार्टियों के राजनीतिक एजेंडों में केंद्रीय ध्रुव बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी ने आम आदमी के लिए सबसे महत्वपूर्ण इन मुख्य क्षेत्रों के बारे में कभी चिंता नहीं की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब ने अब तक 234 प्रिंसिपल/शिक्षा अधिकारियों को पांच दिनों के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के लिए सिंगापुर और 72 प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को फिनलैंड के तुर्कू में भेजा है।

कहा, आम आदमी पार्टी के प्रयासों के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दे भारतीय राजनीति में केंद्रीय ध्रुव बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा 152 हेडमास्टर/शिक्षा अधिकारियों के तीन बैच आईआईएम अहमदाबाद भी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान ये शिक्षक विदेशों में प्रचलित आधुनिक शिक्षा अभ्यासों से लैस होकर आते हैं और वापसी पर ये शिक्षक विद्यार्थियों और अपने साथी शिक्षकों के साथ इन अभ्यासों को साझा करते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यार्थी विदेशों में मिल रही शिक्षा के पैटर्न से परिचित होते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक पहल है, जो विद्यार्थियों की भलाई के लिए राज्य की समग्र शिक्षा प्रणाली को सशक्त कर रही है, जिससे ये शिक्षक वास्तव में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कर वर्तमान समय में शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के दूत के रूप में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनूठा प्रयास राज्य में शिक्षा क्रांति को बड़ा प्रोत्साहन दे रहा है, जिससे राज्य की शिक्षा प्रणाली में बहुत आवश्यक और वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिला है और इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों का चयन केवल योग्यता के आधार पर और पारदर्शी तरीके से किया जाता है ताकि केवल योग्य शिक्षकों को ही विदेश जाने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि केवल उन शिक्षकों को ही विदेशों में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना जाता है, जिनकी सिफारिश उनके द्वारा पढ़ाए गए कम से कम 10 विद्यार्थियों द्वारा की गई हो। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अन्य नेता व अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X