Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

नशों विरुद्ध युद्ध; अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज, 1758 गिरफ्तार : हरपाल सिंह चीमा

Updated on Thursday, March 13, 2025 18:11 PM IST

चंडीगढ़ | युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम को लेकर कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि राज्य में नशों के खिलाफ चल रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत 1 मार्च से अब तक 1259 एफ.आई.आर दर्ज की गई हैं और 1758 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

आज यहां पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रशासन द्वारा बुलडोजर का उपयोग करते हुए 29 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को भी ध्वस्त किया गया है, जिससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नशों के खिलाफ अभियान के तहत अब तक 60 लाख रुपये की ड्रग मनी भी सफलतापूर्वक बरामद की जा चुकी है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया कि ड्रग मनी जब्त करने के अलावा बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 81 किलोग्राम हेरोइन, 970 किलो चूरा पोस्त, 51 किलो अफीम, 10 किलो गांजा, 4 किलो चरस, 1 किलो आइस और 7,06,714 प्रतिबंधित दवाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से 22 दोपहिया वाहन, 4 कारें, 12 पिस्तौल और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

81 किलो हेरोइन, 970 किलो चूरा पोस्त, 51 किलो अफीम और 7,06,714 प्रतिबंधित दवाओं सहित नशीले पदार्थ बरामद

नशों को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक सामाजिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह अभियान केवल नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों और पंचायतों के साथ बैठकें कर नशा रोकथाम के उपायों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु अब तक छात्रों के साथ 1028 बैठकें और 122 ‘संपर्क’ बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम की प्रभावशीलता को और अधिक बढ़ाने के लिए रणनीतिक योजना बनाने हेतु कैबिनेट सब कमेटी की बैठक 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में चल रहे प्रयासों का मूल्यांकन किया जाएगा और अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X