Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पूर्व सैनिक ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

Updated on Thursday, November 30, 2017 11:01 AM IST

रूपनगर,29 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : रूपनगर के निकटवर्ती क्षेत्र चमकौर साहिब की रणजीतगढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर-7 में मंगलवार देर रात पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रमुख चमकौर साहिब कुलभूषण शर्मा ने बताया कि मृतक परमजीत कौर (55) के पुत्र ब¨रदर ¨सह की ओर से दर्ज करवाए बयानों के बाद उसके पिता कुलदीप ¨सह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बयानों में बेटे ने कहा है कि उसका पिता कुलदीप उसकी मां के साथ अकसर झगड़ा तथा मारपीट करता था। मंगलवार देर रात को उसकी मां जब शौच जाने के लिए उठी तो पिता ने मां के साथ मारपीट की तथा उसे अपने कमरे में ले जाकर गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके उपरांत पिता ने मां के शव को पंखे के साथ लटकाने का नाटक भी किया ताकि उसकी मौत खुदकुशी लगे। बेटे के मुताबिक, जब वह सुबह उठे तो उसके पिता के कमरे में से धुआं निकल रहा था। वह कमरे में पहुंचा तो मां का शव बेड पर पड़ा था।

इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को दी तथा थाना प्रमुख कुलभूषण शर्मा पुलिस पार्टी के सहित मौके पर पहुंचे। परमजीत का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल रूपनगर के शवगृह में रखवा दिया गया है। आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

3 दिन पहले भी ससुर ने पीटा था, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की: बहू

मृतक परमजीत की बहू अमरजोत कौर ने बताया कि उसका ससुर, सास के साथ मारपीट करता रहता था। 3 दिन पहले भी उसके ससुर ने उसकी सास के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। उसकी सास परमजीत कौर को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसी कारण अब उसके ससुर ने मंगलवार देर रात उसकी सास की हत्या कर दी।

एसएसपी संधू और डीएसपी विर्क ने किया मौके पर दौरा

रूपनगर के एसएसपी राजबचन ¨सह संधू ने मौके का मुआयना किया। डीएसपी नवरीत ¨सह विर्क भी उनके साथ थे। मौके उन्होंने मृतका परमजीत कौर की बहू तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ बातचीत की तथा घटनास्थल का दौरा किया। इसके उपरांत उन्होंने पत्रकारों को बताया कि उनके पास खुदकुशी करने की रिपोर्ट आई थी। जांच के उपरांत मृतका के पुत्र ब¨रदर ¨सह के बयानों के आधार पर आरोपी कुलदीप ¨सह के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X