Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी

Updated on Thursday, March 13, 2025 18:11 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधानसभा का आठवां सत्र (बजट सत्र) 21 से 28 मार्च तक बुलाने की सहमति दे दी।  इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यहां उनके आधिकारिक आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, जो भारतीय संविधान की धारा 174(1) के तहत विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अधिकृत हैं, को सत्र बुलाने की सिफारिश करने की सहमति दी। 

सत्र के दौरान 25 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद अभिभाषण पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री 26 मार्च को वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगे, जिसके बाद बजट पर चर्चा की जाएगी। 

कॉलेज छात्रों के लिए 'इंग्लिश फॉर वर्क' कोर्स लागू करने की मंजूरी

कैबिनेट ने छात्रों के अंग्रेज़ी संचार कौशल में सुधार कर उन्हें भविष्य में रोजगार के अधिक सक्षम बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश काउंसिल एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए समझौते (एम.ओ.यू.) को पंजाब ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट, 2019 की धारा 63(1) से छूट देने की मंजूरी दी। 

इस एम.ओ.यू. के नियम और शर्तों के तहत अगले दो वित्तीय वर्षों 2025-26 और 2026-27 के लिए 'इंग्लिश फॉर वर्क' कोर्स जारी रखने के लिए इस छूट को विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। 

इस पहल से हर वर्ष राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में लगभग पांच हजार छात्रों को लाभ हो रहा है। यह छूट इस योजना को बिना किसी अड़चन के सुचारू रूप से चलाने और छात्रों तक लाभ पहुंचाने को सुनिश्चित करेगी। 

छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए राज्यभर में खुलेंगे 40 कौशल शिक्षा स्कूल

छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कैबिनेट ने राज्यभर में 40 कौशल शिक्षा स्कूल (स्कूल ऑफ़ अप्लाइड लर्निंग) शुरू करने की मंजूरी दी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के और अवसर खुलेंगे। 

इस फैसले के अनुसार राज्य में लगभग 32 करोड़ रुपए की लागत से 40 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा, डिजिटल डिज़ाइन और विकास, ब्यूटी और वेलनेस, तथा स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान और सेवाओं के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

इसके अलावा कार्यात्मक अंग्रेज़ी, करियर फाउंडेशन (प्रोफेशनलिज्म, सी.वी. निर्माण, सॉफ्ट स्किल्स और प्रोफेशनल विकास) और दैनिक जीवन में तकनीक (ई-मेल लिखना, कार्य योजना बनाना और डिजिटल टूल्स का उपयोग) से जुड़े कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। 

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वार्षिक प्रबंधकीय रिपोर्टों को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वर्ष 2022-23 और 2023-24 की वार्षिक प्रबंधकीय रिपोर्टों को मंजूरी प्रदान की। 

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X