Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राज्य सरकार रबी मंडीकरण सीजन 2025-26 के लिए आवश्यक भंडारण क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क

Updated on Tuesday, March 11, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आगामी रबी मंडीकरण सीजन (आर.एम.एस.) 2025-26 के लिए आवश्यक भंडारण क्षमता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए यह आवश्यक है कि जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डी.एफ.एस.सी.) द्वारा पिछले खरीफ सीजन से संबंधित चावल की मिलिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि 2025-26 के रबी सीज़न दौरान भंडारण संबंधी किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, गेहूं के उचित भंडारण के लिए ठोस योजनाएँ तैयार की जानी चाहिए।

यह जानकारी आज यहाँ खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने अनाज भवन में आर.एम.एस. 2025-26 के संबंध में खरीद प्रबंधों की समीक्षा करते हुए दी। मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.), 2013 के लाभार्थियों से संबंधित ई-केवाईसी प्रक्रिया को इस वर्ष 31 मार्च से पहले पूरा किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को सब्सिडी वाले अनाज का लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि इस पहल को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चल रहे एन.एफ.एस.ए./पी.एम.जी.के.ए.वाई. चक्र के तहत गेहूं का वितरण भी भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार 31 मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाए।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री ने 31 मार्च तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए

इस दौरान मंत्री को जानकारी दी गई कि 124 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन 132 लाख मीट्रिक टन की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा, 1864 नियमित खरीद केंद्र खोले गए हैं और पूरी फसल की खरीद 2425 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मंत्री को बताया गया कि आवश्यक मात्रा का 75 प्रतिशत बारदाना प्राप्त हो चुका है और 10 अप्रैल तक लकड़ी के बॉक्स (वुडन क्रेट्स) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिक जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए समय पर भुगतान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और समुचित श्रम प्रबंधन, ढुलाई के सुचारू प्रबंध तथा प्रत्येक लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि गेहूं खरीद सीजन 2025-26 को सफल और निर्बाध रूप से पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राहुल तिवारी, सचिव-कम-निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव कमल कुमार गर्ग, ए.एम.डी. पनग्रेन राकेश पोपली और अतिरिक्त निदेशक डॉ. अंजुमन भास्कर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X