Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली

Updated on Tuesday, March 11, 2025 18:43 PM IST

चंडीगढ़।  नायब सैनी को मुख्यमंत्री बने हुए एक साल पूरा होने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नायब सैनी ‘नायाब’ मुख्यमंत्री है और अपने एक साल के कार्यकाल में ही नायब सैनी ने अपनी एक अनूठी और नायाब पहचान बनाई है। श्री बडौली ने कहा कि सीएम के तौर पर सैनी का पहला साल, बेमिसाल रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 12 मार्च को ही भारतीय जनता पार्टी ने नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुनकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनके चेहरे पर ही बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीता और फिर नायब सैनी दूसरी बार सीएम बने।

मुख्यमंत्री का एक साल रहा बेमिसाल : बड़ौली 

मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूरा करने पर भाजपा अध्यक्ष ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि नायब सैनी ने हरियाणा के लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। नायब ने अपने पहले साल के कार्यकाल में ही हरियाणा के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई कमाल किए है। श्री बडौली ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि आम जनता से सहज होकर मिलना, मुख्यमंत्री निवास को हमेशा आमजन के लिए खुले रखने जैसे निर्णय और जनहित में दिन रात काम करने की उनकी कार्यशैली को लोगों ने काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री विनम्र स्वभाव के धनी है, और हमेशा मुस्कुराते हुए जनता के लिए काम करने की उनकी छवि उनको अन्य राजनेताओं से अलग पहचान दिलाती है। 

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इस एक साल में प्रदेश हित में नायब सैनी ने सीएम बनते ही अपनी पहली कलम से 25 हज़ार युवाओं को नौकरी दी, सबसे ज्यादा 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया, 100 दृ 100 गज के प्लाट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपने आप को साबित किया है और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में हरियाणा नॉन स्टॉप प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X