Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बरिंदर कुमार गोयल ने जनहितैषी खनन नीति विकसित करने के लिए सभी भागीदारों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

Updated on Tuesday, March 11, 2025 18:42 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के खनन मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज खनन और क्रशर उद्योगों के प्रमुख भागीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य पारदर्शिता, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि पर केंद्रित एक प्रगतिशील खनन नीति विकसित करने के लिए विचार-विमर्श करना था।

बैठक में क्रशर उद्योग संगठनों और खनन ठेकेदारों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव, चुनौतियाँ और सिफारिशें साझा कीं। बैठक के दौरान खनन कार्यों को सुचारू बनाने, अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने, व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करने और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने पर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सभी भागीदारों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर विचार किया जाएगा और इन्हें बनने वाली नीति में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी और जनहितैषी खनन नीति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राजस्व हानि को रोकने के साथ-साथ रेत और अन्य खनिज पदार्थों की उचित कीमत सुनिश्चित करेगी।

पंजाब सरकार प्रगतिशील खनन नीति विकसित करने के लिए जनता से सुझाव मांग रही है

मंत्री ने कहा, "यह नीति वास्तव में पंजाब के लोगों की, लोगों द्वारा और लोगों के लिए होगी। यह प्रमुख नीति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रेत और खनन संसाधनों को आम जनता के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाने के सपने को साकार करेगी।"

खनन विभाग औद्योगिक क्षेत्र के भागीदारों के साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी ढांचा तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे आम जनता, उद्योगों और पर्यावरण को लाभ होगा। इस अवसर पर खनन सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह, चीफ इंजीनियर (ड्रेनेज-कम-खनन) डॉ. हरिंदरपाल सिंह बेदी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X