Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सनातन संस्कृति की रक्षा और गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Tuesday, March 11, 2025 10:52 AM IST

चंडीगढ़/नूंह । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा को प्राथमिकता दी है। गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गोशालाएं और नंदीशालाओं का निर्माण कराया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मेवात में वीर भगत सिंह गौशाला पहुंचे और वार्षिक महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर श्री बड़ौली ने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस व अन्य पार्टियों से आए लगभग 20 लोगों को भाजपा में शामिल कराया और उनका भाजपा में स्वागत किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार गौसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। हरियाणा की देवतूल्य जनता ने भाजपा की सरकार बनाई और हमारी सरकार ने बजट को बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये कर दिया।  श्री बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गोवंश थे। लेकिन इस समय प्रदेश में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार किसान समर्पित सरकार है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया है। किसान समृद्ध हो इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी खरीद रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार से युवा, किसान, महिलाएं और गरीब व्यक्ति खुश है।

हरियाणा की 683 पंजीकृत गौशालाएं में लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंशों का हो रहा है पालन-पोषण : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बनाकर उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। नायब सरकार 24 घंटे जनहित के कार्यों में लगी हुई है। इस मौके पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार आर्य, रमेश,  सुरेंद्र,  कीरा गौशाला के अध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब आदि उपस्थित रहे।

हरियाणा जल्द ही कांग्रेस मुक्त हो जाएगा : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा कार्यालय झिरकमल पहुंचे और कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। यहां श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर लगातार चुनाव जीत रही है। श्री बड़ौली ने दावा करते हुए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन का विस्तार तक नहीं कर पाई है। हरियाणा जल्द ही कांग्रेस मुक्त हो जाएगा।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त मंडलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात भी कही।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X