Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

आज भगवा यात्रा निकाल भगवान श्रीराम को नमन करेगा गुरुग्राम, भव्य तैयारियां

Sanjay Mehra | April 09, 2022 07:48 PM

-नवीन गोयल ने राम नवमी पर भगवा यात्रा का युवाओं को दिया न्यौता

Sanjay Mehra

गुरुग्राम। रविवार को गुरुग्राम शहर में राम नवमी के अवसर पर भव्य भगवा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। यात्रा की पूर्व संध्या पर भी पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कई क्षेत्रों में जाकर युवाओं को इस यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया।

 

 

नवीन गोयल ने बताया कि जहां-जहां पर वे लोगों को यात्रा में पहुंचने का निमंत्रण देने गए, वहीं पर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से लोगों का पूर्ण समर्थन मिला। यात्रा की भव्य तैयारियां कर दी गई हैं। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की गुरुग्राम शाखा द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस भगवा यात्रा के माध्यम से गुरुग्राम भगवान श्रीराम को नमन करेगा। यह यात्रा सेक्टर-9 स्थित सिद्धेश्वर स्कूल से प्रारम्भ होगी और श्रीशीतला माता मंदिर के निकट सीआरपीएफ कैंप में पूर्ण होगी। श्री गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए पावन दिन है।

भगवान राम के आदर्शों पर चलने की हमें प्रेरणा लेनी है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जिले के कोने-कोने से लोग विशेषकर युवा इस यात्रा में पहुंचे। हमारे लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को नमन करने का यह बहुत बड़ा दिवस है।

 

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा