चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को तीन और सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दूसरी सूची फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी ऐलाने गए हैं। इनेलो अब तक कुल छह सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा व अन्य नेताओं ने आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सूची जारी करते हुए कहा कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से राजा नाहर सिंह के प्रापौत्र सुनील तेवतिया को चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। स्नातक पास सुनील तेवतिया इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
करनाल में मराठा को टिकट मिली को इनेलो नहीं लड़ेगी चुनाव |
उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट से संदीप लोट वाल्मीकि पार्टी प्रत्याशी होंगे। संदीप लोट के पिता रामफल लोट वर्ष 2009 में नरवाना से से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं और इनके दादा फकीरचंद लोट पूर्व विधायक रह चुके हैं।
इनेलो ने सोनीपत लोकसभा सीट से द्रोणाचार्य अवार्डी एवं सेवानिवृत्त एसपी अनूप सिंह दहिया को प्रत्याशी बनाया है। अनूप सिंह दहिया राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित हैं। अभय चौटाला ने कहा करनाल लोकसभा सीट से अगर कांग्रेस पार्टी वीरेंद्र मराठा को टिकट देती है तो इनेलो इस सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इनेलो यहां वीरेंद्र मराठा का समर्थन करेगी।इस अवसर पर महिला सर्वखाप पंचायत की अध्यक्ष संतोष दहिया को इनेलो समर्थन देने का ऐलान किया।