Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

इंदिरा गांधी ने देश की महिलाओं को दी नई दिशा:भारद्वाज

October 31, 2021 06:56 PM



चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने इस देश की महिलाओं को जहां नई दिशा प्रदान की वहीं वह देशहित में कई बड़े-बड़े फैसले लेकर आयरन लेडी कहलाई।
सुधा भारद्वाज रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस के अवसर पर स्थानीय गुर्जर भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करने के बाद उपस्थिति लोगों को संबोधित कर रहे थी। सुधा भारद्वाज ने खुद रक्तदान करके शिविर की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि उनके खून का एक-एक कतरा इस देश के काम आएगा। आज इस देश के वर्तमान हालातों में इंदिरा गांधी की सोच को सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी आगे बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने जीवन में इंदिरा गांधी जैसी नेताओं को आदर्शन मानकर आगे बढऩा चाहिए। सुधा भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा के निर्देशानुसार हरियाणा में आज प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा विभिन्न जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

 
इस अवसर पर पंचकूला वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित चैरीटेबल डायगनोस्टिक सेंटर के डाक्टरों की टीम ने रक्त एकत्र किया। श्री परशुराम इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान में बढ़चढ़ भाग लिया। शिविर के दौरान करीब 50 महिलाओं तथा पुरूषों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन कुमारी, मनीषा चौधरी, रश्मि शर्मा, गीता रानी, रूचि शर्मा अंबाला, उषा रानी यमुनानगर, निषी गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद थी।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा