Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

बूथ इकाईयों का पुनर्गठन करेगी भाजपा

September 15, 2021 03:30 PM


चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भाजपा संगठन अपने बूथ स्तर की इकाई का पुनर्गठन करेगा। जिसमें बूथ के पालक, बूथ अध्यक्ष और बी एल ए-टू नियुक्त किए जायेंगे।
सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में धनखड़ ने बताया कि दस सितम्बर से 15 तक बूथों पर पालक तय किए जाएंगे। 15 से 20 तक बूथ अध्यक्ष और 20 से 25 सितम्बर तक बीएलए-2 नियुक्त कर दिए जायेंगे। इसके बाद 29-30 सितम्बर और एक अक्टूबर को पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में त्रिदेव सम्मलेन करेगी। चार अक्टूबर से सात अक्टूबर तक यही त्रिदेव अपने अपने बूथों पर घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि बूथ गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों की जिम्मेदारी किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र, नवीन गोयल, टेकचंद शर्मा, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जिम्मेदरी विधायक डॉ.कमल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, सेवा गतिविधियों का संचालन विधायक सत्यप्रकाश जरावता, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, प्रचार गतिविधियां पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा, मदन लाल गोयल, मीडिया गतिविधियां कर संचालन मीडिया प्रभारी डॉ.संजय शर्मा, अरविंद सैनी, सोशल मीडिया गतिविधियां का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री डॉ.पवन सैनी,संदीप देशवाल करेंगे।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रमों को विधायक महिपाल ढांडा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णलाल पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कम्बोज और अल्पसंख्यक मोर्चे के नसीम अहमद देखेंगे। गांधी जयंती के कार्यक्रमों के सफल आयोजन का जिम्मा पूर्व मंत्री कविता जैन, रविन्द्र बलियाला,कर्णसिंह रानोलिया,सतीश खोला को दिया गया है।
000
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा