Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

भिवानी: विश्व पर्यावरण दिवस पर अवनी-लवली ने पेंटिंग के माध्यम से दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Sanjay Mehra | June 05, 2021 04:59 PM

 भिवानी। शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां लोगों ने पेड़ लगाए, वहीं कुछ बच्चों ने पेड़ लगाने के लिए घरों से ही प्रेरणा दी। पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने संदेश दिया कि अपना भविष्य संवारने को हमें आज से ही अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शुरुआत करनी है।


पर्यावरण दिवस के मौके पर दो बच्चों अवनी व लवली द्वारा नन्हें हाथों से पेंटिंग घर पर ही बनाई गई। उनकी पेंटिंग भले ही एक सादे कागज पर हो, लेकिन उनका संदेश गहरा था। कोरोना महामारी के दौर में जीवन की जद्दोजहद में लगे इंसान को इन बालकों ने बताया कि पर्यावरण का सुरक्षित होना हमारे लिए कितना जरूरी है। अवनी, लवली ने बोलकर नहीं, बल्कि कागज पर आकृति उकेरकर पर्यावरण को लेकर बहुत कुछ समझा, बता दिया। यह बताया कि पर्यावरण के कारण कोरोना महामारी में जो ऑक्सीजन की किल्लत हुए, वह हम सबके लिए चुनौती भी है और एक सीख भी है। हमें अपने इस वर्तमान से सीखना चाहिए कि हम अपना भविष्य कैसे ठीक करें। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना है। यही प्रयास हमारे जीवन के लिए वरदान साबित होगा। हमें पेड़ों की बलि देने की बजाय इनकी संख्या बढ़ानी है। खाली जगहों पर पेड़ लगाकर आसपास के वातावरण को ठीक करना है।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा