Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

सभ्यता ने अम्बाला में शुरू किया प्रदेश का चौथा आउटलैट

March 28, 2018 04:29 PM
 
 
अंबाला। कामकाजी महिलाएं अब दैनिक दिनचर्या में सूट के साथ-साथ जीन्स,लैगिस और प्लाजो के साथ कुर्ती पहनना पसंद करने लगी हैं। अम्बाला और इसके आसपास की महिलाओं में परिधान के प्रति बदलाव और उनकी पसंद को देखते हुए पारंपरिक परिधान ब्रांड सभ्यता ने अम्बाला-दिल्ली मुख्य मार्ग पर स्थित जग्गी सिटी सैंटर में अपना आउटलेट शुरू किया। 
जिसका उद्घाटन सभ्यता के सह-संस्थापक पंकज आनंद तथा अम्बाला केंद्र के प्रभारी राजेश मेहता ने बताया की सभ्यता ने यहाँ हरियाणा का चौथा केंद्र शुरू किया है।
उन्होंने बताया की वह समय बीत गया जब महिलाएं रूटीन में साडिय़ाँ पहनती थी। अब कामकाजी महिलाएं एवम् युवतियां ऐसे कपडे पहनना पसंद करती हैं जो फैशन के साथ-साथ आरामदायक भी हों। सभ्यता के सह संस्थापक अनिल अरोड़ा ने बताया की इस स्टोर को शुरू करने से पहले महिलाओं के रुझान को भी देखा गया है। जिसके चलते यहाँ कुर्ती, पजामी, प्लाजो, शॉट कुर्ती, आदि समेत वह कपड़े रखे गए हैं। उन्होंने बताया की निकट भविष्य में सिरसा, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत में भी सभ्यता के स्टोर शुरू किया जाएगा। 
फैशन की बात करें तो इस दृष्टि से यहां अपार संभावनाएं हैं। अंबाला ओद्यौगिक क्षेत्र होने के नाते यह वाणिज्यिक गतिविधियों का भी केन्द्र है, शहर में तेज़ी से विकसित होती कोरपोरेट जीवनशैली के साथ युवा आज एथनीक परिधानों को खूब पसंद कर रहे हैं। सभ्यता हमेशा से अपने अनूठे एथनीक परिधानों को देश के हर कोने के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहा है।
 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा