Tuesday, April 30, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
 
 
 
Haryana

उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक अग्रवाल की बेटी को यू पी एस सी परीक्षा में मिली 176वी रैंक

April 16, 2024 06:56 PM

चंडीगढ़। उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी और वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत जिले में राई स्थित मोती लाल नेहरू खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग को संघ लोक सेवा आयोग की यू पी एस सी की परीक्षा में 176वी रैंक हासिल हुई है। कुहू की इस सफलता से परिवार में प्रसन्नता का माहौल है।शुभचिंतकों की ओर से बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

खेलो में राष्ट्रीय स्तर के 17पदक भी जीते थे |

 

कुहू इस सफलता से पहले खेल मैदान में भी सफलता के झंडे गाड़ती रही है। कुहू को खेलो में राष्ट्रीय स्तर के 17पदक मिले है।खेल के दौरान घुटने में चोट के चलते कुहू को ऑपरेशन से गुजरना पड़ा।इसके बाद कुहू ने यूपीएससी की आईपीएस परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। यू पी एस सी परीक्षा का परिणाम मंगलवार को ही घोषित किया गया।

 

अशोक अग्रवाल हरियाणा के ही पानीपत जिले के गांव कुराना निवासी है।उत्तराखंड के डीजीपी पद पर रहते हुए अशोक अग्रवाल ने साइबर क्राइम को काबू करने के क्षेत्र में विशेष कार्य किया।उन्होंने इस विषय पर पुस्तक भी लिखी।भारतीय पुलिस सेवा के क्षेत्र में आने का फैसला उन्होंने कैसे किया,इस सवाल के जवाब में कुहू ने कहा कि इसके लिए उन्हें अपने पिता से प्रेरणा मिली।परीक्षा की तैयारी में भी उन्होंने मार्ग दर्शन किया।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही सीमा सहाय को यूएनजीसीएनआई ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची