Saturday, July 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाजऔद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापनगली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी और कैप हुई लांचकारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजनहमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवांपंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्कपंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णयहरियाणा पुलिस के जवान विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर रहे हैं कर्तव्यों का निर्वहन:नायब सिंह
 
 
 
Punjab

रोजाना दो घंटे दफ्तरों में बैठे पंजाब पुलिस के सभी अधिकारी

June 09, 2024 12:46 PM

चंडीगढ़ ।  पंजाब के लोगों की पुलिस थानों में सुनवाई नहीं होने की शिकायतों के बाद पुलिस महानिदेशक  गौरव यादव ने राज्य के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह रोजाना सुबह 11 बजे से 1 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनें। एक बजे के बाद ही वह फील्ड में निकलें। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक के अनुसार लोगों की शिकायतों के तुरंत निपटान के लिए जरूरी है कि अधिकारी अपने दैनिक समय में कुछ घंटे जनता के लिए निकालें और उनकी शिकायतों का तुरंत प्रभाव से निपटारा करें।

थाना प्रभारी से एडीजीपी तक लागू होंगे आदेश | 

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य के दौरे किए थे। वह प्रत्येक विधानसभा हलके व गांव तक पहुंच थे। इस दौरान सीएम को कई सुझाव व शिकायतें मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने यह फैसला लिया है। डीजीपी की तरफ से जारी यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस आयुक्तों, जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ पर लागू होंगे। आदेश सभी वर्किंग दिवस पर लागू होगा। गौरव यादव के अनुसार पुलिस का यह भी सबसे पहला कर्तव्य है कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

पुलिस के उक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भी लागू होंगे। पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों से तय समय में मिलना होगा। डीजीपी ने साफ किया है कि सभी को उक्त आदेशों का पालन करना होगा। नागरिकों तक पहुंचने के लिए यह पुलिस का बड़ा कदम है।

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाज
हमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवां
पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क
पंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय
खालसा कॉलेज मोहाली में 31 जुलाई तक ले सकेंगे दाखिला
पंजाब में नया राजनीतिक दल बनाएंगे कट्टरपंथी
पंजाब की 100 महिलाओं को कॉरपोरेट संगठनों की लीडर बनाने की कवायद - पंजाब 100
आध्यात्मिक गुरु सकलअमा द्वारा लिखित पुस्तक 'मैसेजस फ्रॉम हिमालयन सेजेसः टाइमली एंड टाइमलेस’ पर हुई चर्चा
अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट:हरदीप कौर
पंजाब के विकास के लिए केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध महत्वपूर्ण: सांसद विक्रम साहनी