चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा विधानसभा के सदस्य बन गए हैं। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने गुरुवार को विधानसभा सचिवालय में नायब सैनी को बतौर विधायक पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ।
इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा में विधायकों की संख्या बढक़र 41 हो गई है। नायब सैनी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल की है। जिसके बाद राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की तरफ से बुधवार को नायब सैनी की जीत का पत्र विधानसभा स्पीकर को भेजा गया था। इसके बाद नायब सैनी आज सुबह विधानसभा सचिवालय पहुंचे जहां स्पीकर ने उन्हें पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक लीला राम गुर्जर, सत्यप्रकाश जरावता, दूड़ाराम, जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक रामकुमार कश्यप भी मौजूद थे।