Saturday, July 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाजऔद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापनगली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी और कैप हुई लांचकारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजनहमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवांपंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्कपंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णयहरियाणा पुलिस के जवान विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर रहे हैं कर्तव्यों का निर्वहन:नायब सिंह
 
 
 
Punjab

अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा

May 01, 2024 06:24 PM

चंडीगढ़। चुनाव आयोग द्वारा अबकी बार 70 पार के नारे के साथ वोट प्रतिशत्ता बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रमों में अब दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट भी भागेदार बनेगी। ट्रस्ट द्वारा पंजाब की ग्रामीण महिलाओं को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक करेगी। इसके लिए पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा हरदीप कौर विर्क ने आज पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी से मुलाकात के बाद बताया कि दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में वोट को लेकर सर्वे किया गया। जिसके माध्यम से पता चला कि देश के सबसे खुशहाल प्रांत पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाएं किसको वोट देंगे यह उनके पति, पिता, भाई या बेटे ही तय करते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात |

महिलाओं को अपनी इच्छा से देश की सरकार चुनने का भी अधिकार नहीं है। इसी के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रामीण महिलाओं के हित में महिला पंचायतों का आयोजन करने का फैसला लिया गया है। हरदीप कौर विर्क ने बताया कि इन महिला पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को जहां वोट के अधिकार तथा वोट के महत्व के बारे में बताया जाएगा वहीं उन्हें बताया जाएगा कि वह किसे वोट करती हैं इसका फैसला करने का अधिकारी केवल उन्हें है। महिला एक्टिविस्ट हरदीप विर्क ने बताया कि इसके लिए पंजाब की राजनीतिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध बठिंडा, सिॅलीकान सिटी मोहाली, शाही शहर पटियाला में महिला पंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासन के स्वीप अधिकारियों को बुलाया जाएगा वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के महिला प्रकोष्ठों की जिला अध्यक्षों को बुलाया जाएगा। ग्रामीण महिलाएं इन महिला जिला अध्यक्षों के समक्ष अपना एजेंडा पेश करेंगी। इन पंचायतों से आने वाले सुझावों को एक ज्ञापन की शक्ल देकर राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को सौंपा जाएगा ताकि वह इसे अपने घोषणा पत्रों में शामिल कर सकें।

महिलाओं के लिए वोटिंग से संबंधित होगी ईनामी प्रतियोगिता

हरदीप विर्क ने कहा कि पंजाब में अपनी तरह का पहला आयोजन होने जा रहा है जिसमें महिला पंचायत के माध्यम से महिलाएं अपनी बात रखेंगी। इस पंचायत में महिलाओं से स्वीप गतिविधियों, वोटिंग के अधिकार आदि से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने वाली महिलाओं को ट्रस्ट की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाज
हमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवां
पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क
पंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णय
खालसा कॉलेज मोहाली में 31 जुलाई तक ले सकेंगे दाखिला
पंजाब में नया राजनीतिक दल बनाएंगे कट्टरपंथी
पंजाब की 100 महिलाओं को कॉरपोरेट संगठनों की लीडर बनाने की कवायद - पंजाब 100
आध्यात्मिक गुरु सकलअमा द्वारा लिखित पुस्तक 'मैसेजस फ्रॉम हिमालयन सेजेसः टाइमली एंड टाइमलेस’ पर हुई चर्चा
अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट:हरदीप कौर
पंजाब के विकास के लिए केंद्र-राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध महत्वपूर्ण: सांसद विक्रम साहनी