Saturday, July 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाजऔद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापनगली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी और कैप हुई लांचकारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजनहमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवांपंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्कपंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णयहरियाणा पुलिस के जवान विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर रहे हैं कर्तव्यों का निर्वहन:नायब सिंह
 
 
 
Chandigarh

सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता:नायब सैनी

October 28, 2023 10:33 AM

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटेगा और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा।

नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान हरियाणा में भाजपा ने 27 वर्ष जितना काम किया है। इन कामों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के घर-घर दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर के साथ बैठकर पार्टी की रणनीति को तय किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार की मुख्यमंत्री से मुलाकात

इसके बाद फील्ड में उतरा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। भाजपा में कभी भी परिवारवाद नहीं चलता है। यहां संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष अहमियत दी जाती है। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, विधायक असीम गोयल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
औद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एसडी कॉलेज में ट्रांसजेंडर के कल्याण पर चर्चा के लिए आयोजित हुआ जागरुकता शिविर
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आगामी अभियानों की योजना पर की बैठक
सावन माह का पहला सोमवार: सेक्टर 46 मन्दिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन, 700 से अधिक छात्रों ने लिया भाग
गढ़वाल सभा के संसाधनों का दुरूपयोग रोकेंगे व बंट चुके समाज को फिर से एकजुट करेंगे:कुंदन लाल उनियाल
युवाओं ने बस सर्विस की मांग को लेकर परिवहन विभाग के निदेशक को सौंपा ज्ञापन
युवा कांग्रेस महासचिव चुनाव के लिए युवा नेता सुनील यादव ने भी भरा नामांकन
चंडीगढ़ वन विभाग और टीम सॉल्यूशंस ने रन फ़ॉर फारेस्ट का किया आयोजन