Sunday, December 10, 2023
Follow us on
BREAKING NEWS
 
 
 
Haryana

राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी तथा सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी  का होगा रिहैबिलिटेशन

October 16, 2023 06:57 PM

चंडीगढ़| हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उचाना विधानसभा क्षेत्र की राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी तथा सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी  का रिहैबिलिटेशन किया जाए ताकि सिंचाई का पानी टेल तक पहुंच सके और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।

(SUBHEAD)

डिप्टी सीएम आज यहां अपने कार्यालय में उचाना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न योजनाओं बारे वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए 27 करोड़ रूपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं और सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी की रिहैबिलिटेशन के लिए अगले एक महीने के अंदर-अंदर टेंडर जारी कर दिए जाएंगे जिस पर 43 करोड़ रुपए खर्च होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि उक्त रिहैबिलिटेशन का कार्य पूरा होने के बाद उचाना विधानसभा क्षेत्र के  गांव गुरुकुल खेड़ा , करसिंधु , अलीपुर , घोघडियां ,छातर , खेड़ी मसानियां , कुचराना खुर्द , कुचराना कलां ,लोधर, मंडी कलां समेत कई गांवों के किसानों को सिंचाई के पानी को टेल तक पहुंचाने से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

इस अवसर पर बैठक में विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादू , इंजीनियर-इन-चीफ राकेश चौधरी , भाखड़ा जल सेवाएं के मुख्य अभियंता नितीश जैन, कार्यकारी अभियंता सौरभ गर्ग एवं निशांत बातां समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
यूएस और ऑस्ट्रेलिया से प्रतिनिधियों ने किया गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को दौरा
विश्व में जनसेवा की सबसे बड़ी अग्रणी संस्था रेडक्रास : बंडारू दत्तात्रेय
पराली का जलना और एयर क्वालिटी इंडेक्स का बढ़ना बहुत ही गंभीर समस्या:विज
समगोत्र शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से होगा चंडीगढ़ कूच:सोनिया दूहन
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों का चार प्रतिशत डीए बढ़ाया
हरियाणा में 3810 पेड़ों को मिली प्राण वायु देवता पेंशन
एचकेआरएन में लगे कर्मचारियों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ:कौशल
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया राइस मिल का उद्घाटन
हरियाणा में जल्द शुरू होगी 5 जी सेवा - संजीव कौशल
हरियाणा में जारी रहेगी आशा वर्करों की हड़ताल, बैठक बेनतीजा