Sunday, December 10, 2023
Follow us on
BREAKING NEWS
 
 
 
Haryana

द्रोण नगरी गुरुग्राम में हरे रामा-हरे कृष्णा के गीतों पर जगन्नाथ यात्रा में झूमे श्रद्धालु

संजय कुमार मेहरा | July 04, 2022 04:15 PM

-दोपहर को सेक्टर-45 से शुरू हुई यात्रा देर रात सिद्धेश्वर मंदिर चौक पर हुई सम्पन्न


संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। द्रोण नगरी गुरुग्राम में जगन्नाथ यात्रा की धूम रही। हरे कृष्णा-हरे रामा के गीतों, संगीत की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस्कॉन की ओर से यात्रा में भव्य रथ सजाया गया। उसमें विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मनोहारी सूरत सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।

 


इस्कॉन सेक्टर-45 जगन्नाथ रथ यात्रा में कई हजार लोग शामिल हुए। यात्रा दोपहर बाद करीब तीन बजे शुरू हुई। फूलों, पत्तों और रिबन से सजाए गए विशाल रथ में, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा ने इस्कॉन मंदिर सेक्टर-45 से यात्रा शुरू की और यह सेक्टर 40 मार्केट, सेक्टर 31 मार्केट, झाड़सा, पटेल नगर, अग्रवाल धर्मशाला, गुरुद्वारा रोड से होकर गुजरी। सिद्धेश्वर मंदिर पर यात्रा की समाप्ति हुई। यात्रा में महिला, पुरुष श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ की भक्ति में खोए से नजर आए। वे नृत्य करते हुए भगवान की आराधना कर रहे थे।


इस्कॉन सेक्टर-45 के अध्यक्ष अचुत्य हरि दास के मुताबिक गुरुकुल वृंदावन के बच्चों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य आकर्षण एक क्रेन के माध्यम से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को छप्पन भोग अर्पित करना था। भगवान जगन्नाथ यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शहर के जिन निर्धारित स्थलों, सड़कों से यह यात्रा गुजरी, वहां पर लोगों की भीड़ यात्रा को देखने के लिए ठहर गई। इन पलों को कोई अपने मोबाइल के कैमरों में कैद कर रहा था तो कोई श्रद्धा से नमन कर रहा था।

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
यूएस और ऑस्ट्रेलिया से प्रतिनिधियों ने किया गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को दौरा
विश्व में जनसेवा की सबसे बड़ी अग्रणी संस्था रेडक्रास : बंडारू दत्तात्रेय
पराली का जलना और एयर क्वालिटी इंडेक्स का बढ़ना बहुत ही गंभीर समस्या:विज
समगोत्र शादी के खिलाफ, खापों और ग्राम पंचायतों के सहयोग से होगा चंडीगढ़ कूच:सोनिया दूहन
हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों का चार प्रतिशत डीए बढ़ाया
हरियाणा में 3810 पेड़ों को मिली प्राण वायु देवता पेंशन
राजौंद डिस्ट्रीब्यूटरी तथा सुदकैन डिस्ट्रीब्यूटरी  का होगा रिहैबिलिटेशन
एचकेआरएन में लगे कर्मचारियों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ:कौशल
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया राइस मिल का उद्घाटन
हरियाणा में जल्द शुरू होगी 5 जी सेवा - संजीव कौशल