Saturday, July 27, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
फोर्टिस मोहाली के डॉक्टरों ने वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट समस्याओं से पीड़ित 73 वर्षीय व्यक्ति का किया इलाजऔद्योगिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापनगली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी और कैप हुई लांचकारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजनहमारे किसान बेइंसाफ़ी के नहीं सम्मान के हकदार: संधवांपंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए वचनबद्ध: लाल चंद कटारूचक्कपंजाब:आधुनिक खेती मशीनरी पर 21 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने का निर्णयहरियाणा पुलिस के जवान विकट परिस्थितियों में धैर्य के साथ कर रहे हैं कर्तव्यों का निर्वहन:नायब सिंह
 
 
 
National

गुरुग्राम: धूमधाम से मनाया गया रंगों का त्योहार होली

Sanjay Mehra | March 19, 2022 07:20 PM

-बच्चों, बड़ों, बुजुर्गों, महिलाओं ने खूब खेली होली
-कोरोना से उभरने के बाद लोगों ने जमकर मनाया यह पर्व


गुरुग्राम। होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हर जगह पर रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। कोरोना महामारी के चलते पूर्व में प्रभावित हुए त्योहारों के बीच अब कोरोना की रफ्तार काफी कम होने के चलते लोगों ने होली पर खूब मस्ती की। नए गुरुग्राम में लोगों ने अपनी सोसायटी, क्लब में होली का भव्य आयोजन किया, वहीं पुराने शहर में पारम्परिक तरीके से होली खेली गई।

 
बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। सुबह उठते ही रंगों के पर्व पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, लोगों में होली का खुमार भी बढ़ता गया। पुराने शहर की कालोनियों में होली पारंपरिक तरीके से मनाई गई। शहरी क्षेत्र की कालोनियों में भी होली पर लोग धूम मचाते रहे। कोई डीजे लगाकर डांस कर रहा था तो कोई पिचकारी, बाल्टियों में रंग घोलकर लोगों पर डाल रहा था। नए गुरुग्राम में होली पर बच्चों, युवक-युवतियों व बड़ों ने खूब मौज-मस्ती की। डीएलएफ में भी होली समारोह का विशेष आयोजन किया गया, जहां पर मौज-मस्ती का पूरा प्रबंध किया गया था। बड़े घराने के सदस्यों ने यहां पहुंचकर होली का आनंद लिया। हर कोई एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर रंगीन बना रहा था। डीजे पर गीतों की धुनों पर लोग यहां खूब मस्ती कर रहे थे। यु

 

 

वाओं ने बाइकों पर घूमते हुए सडक़ों पर खूब मौज-मस्ती की। हाथों में गुलाल आदि लेकर राहगिरों पर युवा रंग डालते दिखे। एमजी रोड पर भी होली पर जश्न का माहौल रहा। यहां गुरुग्राम ही नहीं बल्कि दिल्ली से आकर युवाओं ने होली खेली। इनमें युवतियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। अपने दोस्तों के साथ यहां पहुंचे युवाओं ने रंगों के इस त्योहार का आनंद लिया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए उनके साथ होली मनाई। जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

 

 
Have something to say? Post your comment
More National News
नई और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनज़र हमें अपने रिस्पॉन्स में हमेशा एक कदम आगे रहना होगा : शाह
हिमाचल के उद्योगपति सुमित सिंगला को ब्रिटिश पार्लियामेंट में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड
ओलंपिक में देश की निगाहें हरियाणा के खिलाड़ियों पर
सुषमा गुप्ता हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव नियुक्त
‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत घर-घर और जन-जन तक चार्जशीट को पहुंचाएगी कांग्रेस
वीमेन लीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित
गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह
लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने खरगा कोर के नए जीओसीइनसी के रूप में पदभार संभाला
तीन नए आपराधिक कानून आज से लागू, जानें- न्याय व्यवस्था और नागरिकों पर होगा क्या असर
बिप्लब देब के नेतृत्व में चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग टीम ने पश्चिम बंगाल की रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी