Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Life Style

इन घरेलू उपायों से पाएं चेस्ट के मुंहासों से हमेशा के लिए निजात

November 10, 2017 03:25 PM

नई दिल्ली,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : हर तीसरा व्यक्ति मुंहासों की समस्या से परेशान है। आमतौर पर यह हमारे चेहरे पर निकलते है, लेकिन आपको बता दें कि यह हमारी चेस्ट और पीठ पर भी निकलते है। दरअसल हम सिर्फ अपने चेहरे पर ही ध्यान देते है। अगर को मुहांसा निकला तो उसके लिए उचित उपाय अपनाते है। वही अगर हमारे शरीर के किसी अन्य भाग में मुहांसे निकल आते है, तो ध्यान नहीं देते है। जिसके कारण आगे चलकर वह गंभीर बीमारी के रुप में निकलकर सामने आते है। अब सबसे बड़ी बात है कि इस समस्या से निजात कैसे पाएं।

इस कारण होते है एक्ने
हमारी स्किन से एक तरह का ऑयल निकलता है। जिसका नाम 'सीबम' है। जो कि आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है। जब यह अधिक मात्रा में सीबम निकलने लगता है, जो कि पोर्स में क्लाड के रुप में जमा हो जाता है। जो कि मुहांसो का कारण बनता है।

इसके अलावा इन कारणों के वजह से मुंहासे होते है।

 टाइट कपड़े पहनना
अधिक पसीना आना
हार्मोनल असंतुलन
पोर्स का बंद होना
शराब और सिगरेट का सेवन
गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज

इन घरेलू उपायों से पाएं निजात

टी-ट्री ऑयल
इस ऑयल का यूज कर आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए एक कॉटन बॉल लें और उसमें 3-4 बूंदे टी-ट्री ऑयल डालें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोकर साफ कपड़े से धो लें। दिन में कम से कम 3 बार ऐसा करें। आपको जल्द ही लाभ मिलेगा।

 
Have something to say? Post your comment