Saturday, April 27, 2024
Follow us on
 
 
 
National

आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भूमिका अहम:सुधा

August 15, 2021 06:45 PM



चंडीगढ़, 15 अगस्त। हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुधा भारद्वाज ने कहा है कि देश की आजादी की लड़ाई में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। जंगे आजादी में महिलाओं ने भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेजों को भारत से बाहर भगाने में अहम भूमिका निभाई है। सुधा भारद्वाज आज 75वें स्वतंत्र दिवस के अवसर चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा महात्मा गांधी ने जिस तरह के भारत की कल्पना की थी आज उस भारत को बनाने में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण करने के साथ-साथ आजादी की लड़ाई में हरियाणा की भूमिका के विषय पर भी कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम निगरानी इंचार्ज रणधीर राणा, प्रदेश प्रवक्ता संजीव भारद्वाज, बालमुकुंद शर्मा,रमेश बामल, अमरदीप बराड़, प्रदेश कांग्रेस मीडिया इंचार्ज निलय सैनी, कांग्रेस नेता नरेश कालिया, सुलतान सिंह ढुल,कार्यालय सचिव नीरज, मुदीता शर्मा, किरण मालिक, बबिता,गीता,काजल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
Have something to say? Post your comment
More National News
तृतीय वाल्मीकि समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न
अनाथ बेटियों को पढ़ाने के बाद उनके हाथ पीले करा रहे दाती जी महाराज
कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर
बौद्धिक संपदा अधिकारों पर पीएचडीसीसीआई की दो दिवसीय आईपी यात्रा संपन्न
देश के लिए प्रगतीशील है केंद्र का बजट:सचदेवा
अनुराग ठाकुर की पहल “एक से श्रेष्ठ” के 500 वें सेण्टर का उपराष्ट्रपति ने किया शुभारंभ
इनेलो के आईएनडीआइए में शामिल होने का विरोध नहीं करेंगे हुड्डा
अयोध्या में रामलाला की मूर्ति स्थापना अवसर पर निहंग लगाएंगे लंगर
राजस्थान में किसान और कमेरा वर्ग  देगा कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब  : औमप्रकाश धनखड़
पंजाब में व्यापारियों के लिए जीएसटी से पहले के बकाए के लिए एकमुश्त निपटारा योजना लागू