Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ में राजनीति के मायने बदलेगी राष्ट्रीय सेवा पार्टी

May 27, 2021 10:53 PM


चंडीगढ़। चंडीगढ़ के उत्साही युवाओं ने राजनीति में फैली गंदगी तथा भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा पार्टी का गठन करने का ऐलान किया है। इस संबंध में चुनाव आयोग के साथ कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संगठन के अध्यक्ष रोहित बंसल ने बताया कि वर्तमान में जो राजनीतिक दल चंडीगढ़ में सक्रिय हैं वह भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों तक आज भी न तो सरकार की योजनाएं पहुंच पा रही हैं और न ही उनकी प्रशासन में कोई सुनवाई हो रही है।

भेदभाव की राजनीति को करेंगे खत्म

सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा पार्टी का गठन करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में आज भी निम्न स्तर पर जीवन यापन करने वाले लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अपने छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें यहां-वहां धक्के खाने पड़ रहे हैं। बंसल ने बताया कि चंडीगढ़ के सैक्टरों, कालोनियों आदि में सर्वे के बाद यह पार्टी बनाने का फैसला लिया गया है। जिसके चलते चुनाव आयोग के समक्ष आवेदन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन समाप्त होते ही युवाओं की टीम द्वारा शहर में कई जनकल्याणकारी कार्य शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर समाज सेवी अमित बत्तरा, महेश, गौरव मल्होत्रा, जगमोहन, केवल सिंह, दीपक ठाकुर, आशीष कुमार समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
 
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी