Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ में कैफे के 19 कर्मचारी मिले संक्रमित, निगम ने किया सील

March 19, 2021 07:43 PM

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ के कैफे के 19 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित निगम ने कैफे को 48 घंटे के लिए किया सील संक्रमित कर्मचारियों में से ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के हैं। चंडीगढ़ में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। सेक्टर-26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के 19 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कैफे को तत्काल 48 घंटे के लिए सील कर दिया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमित कर्मचारियों में से ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के हैं। ऐसे में वहां के स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया गया है। निगम की टीम अब अपने जांच अभियान को भी तेज करेगी।कोरोना के लिए बनाए गए नोडल ऑफिसर अनिल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम टीम का संदेश आया था कि सेक्टर 26 स्थित हार्ड रॉक कैफे के 19 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। निगम की क्वारंटीन टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान कैफे के प्रबंधक को मामले की जानकारी देकर वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही शहर में रहने वाले संक्रमित कर्मचारियों के घरों पर जाकर उन्हें क्वारंटीन किया गया। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के रहने कर्मचारियों के बारे में वहां की स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
महंगाई, बेरोजगारी पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री : अलका लांबा
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी