Sunday, December 10, 2023
Follow us on
BREAKING NEWS
 
 
 
Chandigarh

सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता:नायब सैनी

October 28, 2023 10:33 AM

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा है कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुटेगा और सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेगा।

नायब सैनी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार की सुबह चंडीगढ़ पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान हरियाणा में भाजपा ने 27 वर्ष जितना काम किया है। इन कामों को जनता तक पहुंचाना जरूरी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के घर-घर दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर के साथ बैठकर पार्टी की रणनीति को तय किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार की मुख्यमंत्री से मुलाकात

इसके बाद फील्ड में उतरा जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नायब सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि सैनी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं। भाजपा में कभी भी परिवारवाद नहीं चलता है। यहां संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को विशेष अहमियत दी जाती है। इस अवसर पर हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, विधायक असीम गोयल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
एमएसएमई के वित्तीय सशक्तिकरण से मिलेगी उद्योगों को मजबूती:भारती सूद
मुख्यमंत्री ने शहीद परविन्दर सिंह के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चैक
निःशुल्क दंत कैंसर जांच शिविर का आयोजन
इज ऑफ डुइंग बिजनेस को बढ़ावा देने में तकनौलजी की भूमिका अहम:मनमीत के नंदा
आर्थिक कानूनों की जानकारी के अभाव में बढ़ रहे उद्योगों व बैंकों के विवाद: पीएसएन प्रसाद
दीपक गोयत को मंत्री अनूप धानक ने यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाया पदभार ग्रहण
भवन निर्माण की नई तकनीक के बारे में जानेंगे चंडीगढ़ वासी
चौथे टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में 11 शिक्षकों को मिला सम्मान
इनसो ने पंजाब यूनिवर्सिटी को भेंट की वाशिंग मशीन व सैनेट्री पैड वैंडिंग मशीन
दांतों से जितना काम लेते हैं उतनी ही अनदेखी करते हैं:नीलम शौरी