Sunday, December 10, 2023
Follow us on
BREAKING NEWS
 
 
 
Punjab

भूटान सीमा से पकड़ा बटाला गोलीकांड का आरोपी

July 07, 2023 08:25 PM

 

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान बटाला गोली कांड के मुख्य दोषी को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर ज़िले में भारत-भूटान बार्डर से गिरफ़्तार किया है।

 

पंजाब पुलिस ने पश्चिमी बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर की कार्रवाई

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ़्तार किया गया 21 वर्षीय मुलजिम आपराधिक पृष्टभूमि वाला है और वह कत्ल के एक केस में ज़मानत पर रिहा था। 24 जून, 2023 को बटाला की लकड मंडी में राजीव महाजन, उसके भाई अनिल गुप्ता और उसके पुत्र मानव गुप्ता को दो हमलावरों की तरफ से उनकी इलैक्ट्रॉनिकस की दुकान में दाखि़ल होकर उन पर गोलियाँ चला कर ज़ख़्मी कर दिया था।

डीजीपी ने बताया कि तकनीकी जानकारी और सबूतों के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस, पंजाब ने दोषी व्यक्ति को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में ट्रेस किया। उन्होंने कहा कि बटाला पुलिस ने तुरंत पश्चिमी बंगाल के लिए एक टीम रवाना की और वहाँ से पुलिस के साथ सम्बन्धित जानकारी भी सांझी की गई।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के तालमेल के साथ दोषी व्यक्ति को भारत- भूटान बार्डर से गिरफ़्तार किया है। उन्होंने पश्चिमी बंगाल के डीजीपी का हर तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि सारा माड्यूल विदेश से हैंडल किया जा रहा था और गिरफ़्तार मुलजिम इस तरह के अपराध करने के लिए विदेशी हैंडलरों से फंड प्राप्त कर रहा था। एस. एस. पी बटाला अश्वनी गोतिआल ने बताया कि पुलिस अलग-अलग लीडज़ पर काम कर रही है और इस मामले में बाकी दोषियों को पकड़ने के लिए यत्न जारी हैं और आगे जांच जारी है।

 
Have something to say? Post your comment
More Punjab News
रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत:थोरी
पीएचडी चैंबर ने किया महिला उद्यमियों का सम्मान
पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार:अनमोल गगन मान
महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है उद्यमिता को बढ़ावा देना:जिम्मी शेरगिल
पंजाब के कारोबार को मजबूती प्रदान करता है पाईटैक्स:एडीसी हरप्रीत सिंह
रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी को पदोन्नत कर बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अग्निवीर अमृतपाल सिंह को दी श्रद्धांजली, परिजनों को सौंपा एक करोड़ का चैक 
एसवाईएल के मुद्दे पर पंजाब के साथ बैठक को हरियाणा तैयार
राजधानी चंडीगढ़ के औद्योगिक प्लान में शामिल हों सभी विभाग
अफ्रीका के साथ भारतीय कारोबार को बढ़ावा देना समय की मांग