Saturday, April 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडनठेकेदार, टिक्का और रंधावा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कई लोग भाजपा में शामिल हुएस्टीकर पर अंकित जागरूकता संदेश,जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेगाजाखड़ के नेतृत्व में अकाली दल, काँग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा का हाथ थामा4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबूभगवा रंग में रंगेगे सतपाल सांगवान, शुरू करेंगे नई पारीਚਿੱਟਾ ਵੇਚਦੇ ਫੜ੍ਹਿਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ राजनेता के तौर पर कामयाब नहीं हो पाए मनोहर : चौधरी बीरेंद्र सिंह
 
 
 
International

डेनमार्क भी बुर्के पर पाबंदी की ओर बढ़ा

November 26, 2017 12:00 AM

कोपेनहेगन,,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  यूरोपीय देश डेनमार्क भी बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। डेनमार्क की संसद में ज्यादातर पार्टियों ने मुस्लिम महिलाओं के इन पहनावे पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। यूरोप में पूरी तरह या आंशिक तौर पर चेहरा ढकने के पहनावे जैसे बुर्का और नकाब को लेकर जनमत बंटा हुआ है। कुछ लोग धार्मिक आजादी की दुहाई दे रहे हैं तो कुछ यह दलील दे रहे हैं कि इस तरह के पहनावे महिलाओं पर अत्याचार के प्रतीक हैं। डेनमार्क में गठबंधन सरकार के सबसे बड़े दल लिबरल पार्टी के प्रवक्ता जैकब एलेमैन-जेन्सेन ने शुक्रवार को कहा, 'यह प्रतिबंध धार्मिक पहनावे पर नहीं बल्कि चेहरा ढकने पर है।

सत्तारूढ़ गठबंधन के एक और दल डेनिश पीपुल्स पार्टी और मुख्य विपक्षी सोशल डेमोक्रेट्स ने भी कहा, हम सभी बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं। हम अभी यह चर्चा कर रहे हैं कि इसे किस तरह अमल में लाया जाए। विदेश मंत्री एंडर्स सैमुअलसन की पार्टी लिबरल एलायंस ने भी इस मुद्दे पर समर्थन का संकेत दिया है। उनकी पार्टी पहले बुर्के पर प्रतिबंध लगाने का यह कहते हुए विरोध कर रही थी कि इससे पहनावा चुनने की आजादी सीमित हो जाएगी।

यूरोप के इन देशों में है प्रतिबंध

फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, बुल्गारिया और जर्मनी के बावेरिया प्रांत में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने पर प्रतिबंध है। नार्वे सरकार भी इस साल जून में स्कूलों और विश्वविद्यालयों में चेहरा ढकने पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाई थी।

 
Have something to say? Post your comment
More International News