Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
International

मेक्सिको में एक और मेयर को गोलियों से भूना

November 25, 2017 11:59 PM

मेक्सिको सिटी,25 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया )  संगठित अपराध के मामले में दुनिया के सबसे बदनाम मुल्कों में से एक मेक्सिको में एक और मेयर की हत्या कर दी गई। अमेरिका के पड़ोसी इस देश में दो महीनों के भीतर यह पांचवें मेयर की हत्या है। शुक्रवार को राजधानी से करीब 270 किलोमीटर दूर इशुतलान डी मादेरो शहर के मेयर विक्टर मैनुएल एस्पीनोजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह शहर वेराक्रूज प्रांत में आता है, जहां के एक अन्य शहर के मेयर की चार दिन पहले ही हत्या कर दी गई थी। विक्टर को उनकी पत्नी और तीन अन्य लोगों के साथ मारा गया। पुलिस ने घटना की इससे ज्यादा विवरण नहीं दिया है। पुलिस हत्यारों की धरपकड़ के लिए जांच कर रही है। इससे पहले 30 हथियारबंद लोगों के समूह ने हिडाल्गोटिटलान के मेयर पद पर निर्वाचित सेंटाना क्रूज बहेना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिन लोगों ने हत्या की उनका संबंध गाडि़यों से ईंधन चुराने वाले गिरोह से बताया गया है। मेक्सिको के तीन अन्य शहरों में भी बीते अक्टूबर महीने में तीन मेयरों की हत्या कर दी गई थी। याद रहे 2003 से देश में करीब 50 मेयर मारे जा चुके हैं। जनता द्वारा चुने जाने वाले इन मेयरों को स्थानीय प्रशासन के काफी अधिकार होते हैं। इसी के चलते वह विवादों में फंस जाते हैं और उनकी हत्या हो जाती है। मेक्सिको में कानून व्यवस्था बुरा हाल है।

 
Have something to say? Post your comment
More International News