Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Religion

घर लाएं श्री गणेश की ऐसी मूर्ति, कभी नहीं होगी धन की कमी

November 23, 2017 02:55 PM

धर्म डेस्क,23 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पुराणों में गणपति तो विघ्नहर्ता और हर्त नामों से जाना जाता है। माना जाता है श्री गणेश की मूर्ति घर रखने पर हर मुसीबतों से निजात मिल जाता है। कई बार होता है कि हम गणेश जी की ऐसी तस्वीर घर ले आते है। जो कि हमारे लिए मुसीबत बनकर आती है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस तरह गहमारे घर में मौजूग हर चीज नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा निकलाती है। वैसे ही श्री गणेश की तस्वीर शुभ या अशुभ साबित हो सकती है।

अगर आप श्री गणेश की तस्वीर घर लाना चाहते है, तो वास्तु के इन उपायों को ध्यान रखें। जिससे कि आप सही तस्वीर घर लाएं।

वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर घर में रखी गणेश जी की मूर्ति खंडित हो जाए या मूर्ति बेरंग होने लगे तो उसे नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें और उसकी जगह नई मूर्ति को स्थापित करें।

 घर में गणेश जी की बांयीं ओर सूंड वाली मूर्ति रखना अधिक मंगलकारी माना गया है क्योंकि इनकी पूजा से जल्दी फल की प्राप्ति होती है। दायीं ओर सूंड वाले गणपति देर से प्रसन्न होते हैं।

 
Have something to say? Post your comment