चंडीगढ़,12 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : मानव मंगल स्कूल-21 में आयोजित हार्लिक्स चेस टूर्नामेंट का खिताब जसप्रीत सिंह, आगाज और अर्नव ने जीत लिया। प्रतियोगिता में खासबात यह रही कि रविवार को आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों ने गूगल ब्वॉय से सवाल कर उनके बौद्धिक परीक्षा ली। ओपन कैटेगरी में जसप्रीत सिंह ने पहला, साहिल ने दूसरा, और अपूर्व ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 के वर्ग में आगाज बंसल ने पहला, अवरिल ने दूसरा और शिशिर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-12 कैटेगरी में अर्नव ने पहला, सात्विक ने दूसरा और रोहन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के मुकाबले में पर्ल ने पहला, लावन्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। वेटर्न कैटेगरी में एमपी वर्मा ने पहला और यंगिस्ट सुपरस्टार में कैटेगरी में वनिका ने पहला स्थान हासिल किया।