Thursday, April 25, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़: धुंध के चलते टकाराईं 35 गाड़ियां, 9 छात्रों की ट्रक से कुचलकर मौत

November 10, 2017 02:45 PM
चंडीगढ़,9 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार को घने कोहरे के बीच भटिंडा-चंडीगढ़ राजमार्ग पर खड़े 9 छात्रों को एक ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने इस दुर्घटना की जानकारी दी। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। शून्य दृश्यता के कारण ट्रक चालक संभवत: उन्हें देख नहीं पाया। इस घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।

इस घटना का शिकार हुए छात्र बठिंडा में विभिन्न कॉलेजों और कोचिंग क्लासों में पढ़ते थे। वे सभी बठिंडा जिले के रामपुरा फूल कस्बे के निवासी थे। ये दुर्घटना भटिंडा के पास हुई, जो यहां से 230 किलोमीटर की दूरी पर है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे पहले बस में यात्रा कर रहे थे, लेकिन राजमार्ग पर एक मिनी बस के साथ दुर्घटना के बाद वाहन से उतर गए। बस से उतरते ही, ट्रक पीछे से आया और उन्हें कुचल दिया। इसके बाद धुंध ज्यादा होने से एक के बाद एक 35-36 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

पुलिस ने बताया कि केवल 10 मिनट के अंतराल में कई दुर्घटनाएं हुईं। पीड़ितों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। घने कोहरे के कारण बचाव कार्य में भी व्यवधान हुआ। बठिंडा के उपायुक्त दिपरावा लाकरा और पुलिस प्रमुख नवीन सिंह तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इस घटना के दौरान कुछ छात्र फ्लाईओवर से कूदकर अपनी जना बचाने में सफल रहे। दुर्घटना में बाल-बाल बचे प्रिंस ने यह जानकारी दी। इसी फ्लाईओवर पर कुछ दूरी पर दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई। फिरोजपुर जिले में एक ट्रक और पंजाब रोडवेज बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

पिछले कुछ सप्ताह से पंजाब और हरियाणा के बीच घना कोहरा और धुंध देखी जा रही है। इस कारण दृश्यता पांच से 10 मीटर तक कम हो गई है। इस कारण कई दुर्घटनाएं हो रही हैं।
 
 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
आम नागरिकों व प्रशासन के बीच रैजिडैंट्स एसोसिएशन बनी सेतू: अरोड़ा
एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब में पहली एमिलेक्स नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024 का धूमधाम से समापन हुआ
अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने पंजग्रामी के गांवों का किया दौरा
भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई
चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे : संजय टंडन
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम