Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Religion

छठ पूजा के समय राशिनुसार करें ये उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत

October 27, 2017 09:00 AM

दिल्ली ,26 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : आज छठ पूजा है। जिसे दिवाली के बाद सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस पर्व को कई नामों से जाना जाता है जैसे छठ. छठी, डाला छठ, डाला पूजा, सूर्य षष्ठी। ये पर्व सूर्य और उसकी शक्ति को समर्पित होता है। यह त्योहार पूरे चार दिनों का होता है। पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना और आज शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगली सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और इसके बाद  व्रत का पारण किया जायेगा। अपनी राशि के अनुसार आपको आज छठ पूजा के दिन कौन-से उपाय करने चाहिए। जिसे आपको काम में सफलता मिलेे। जानिए राशिनुसार क्या उपाय करें।

मेष राशि

अपने पैतृक घर में आज के दिन हाथ का हैंड पम्म लगवाना शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपका भाग्योदय जल्द ही होगा।
अगर आप अविवाहित हैं तो 24 साल की उम्र तक या उससे पहले ही अपना विवाह कर लें।

वृष राशि

आज के दिन कच्चा, जटा वाला नारियल या नारियल का तेल और बादाम किसी धर्मस्थल पर देने से हर तरह के अशुभ प्रभावों से आपको मुक्ति मिलेगी।
आज के दिन किसी से कोई वस्तु न लें, अपितु जो भी करें अपने पैसों से करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि

आज के दिन सबसे अच्छे से व्यवहार करें और हो सके तो बच्चों को कुछ दान स्वरूप दें। आपकी तरक्की ही तरक्की होगी।
आज के दिन किसी भी काम के लिये झूठ बोलने से बचें। नहीं तो आपके बनते काम भी बिगड़ जायेंगे।

कर्क राशि

आज के दिन लोहे या लकड़ी का कोई काम न करें, लेकिन सोने, चांदी या कपड़े से संबंधित कोई कार्य करने के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है।
आज के दिन गरीबों को भोजन कराएं और भोजन में उन्हें गुड़ जरूर खिलाएं। आपके जीवन में मिठास घुल जायेगी और सब अच्छा ही अच्छा होगा।

 
Have something to say? Post your comment