Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

गुरुग्राम: गढ़ी गांव में रातभर गूंजे मां भगवती के भजन, भंडारा भी लगाया

संजय कुमार मेहरा | April 11, 2022 06:32 PM

-ब्लॉक समिति के सदस्य की ओर से कराया गया आयोजन

संजय कुमार मेहरा

गुरुग्राम। जिले के गांव गढ़ी में मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस जागरण में ग्रामीणों ने मां की आराधना करके आशीर्वाद लिया। कलाकारों ने मधुर भजनों से रातभर मां का गुणगान किया। सोमवार को गांव में भंडारा भी लगाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ब्लॉक समिति के सदस्य जयभगवान सैनी एडवोकेट ने बताया कि नवरात्रों के नौवें एवं अंतिम दिन मां भगवती का जागरण कराया गया। जागरण में मां भगवती से घर-परिवार गांव में सुख-शांति की कामना की गई। जागरण में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने शिरकत की। इस दौरान मां का भव्य दरबार सजाया गया। यहां मां की झूले पर झूलती प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। पूरे विधि-विधान के साथ मां की पूजन शुरू किया गया।

मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहित ने जागरण में पहुंचे लोगों को तिलक लगाकर कलावा बांधा। ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा के साथ मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-शांति की कामना की। रातभर कलाकारों ने मां भगवती का गुणगान किया। इस दौरान सुंदर-सुंदर झांकियां भी सजाई गई। झांकियों में कलाकारों ने राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती समेत अनेक भूमिकाओं के माध्यम से दिल जीत लिया। मां काली की झांकी भी खास रही। जागरण के अंत में तारा रानी की कथा सभी ने एकाग्रचित होकर सुनी। सुबह गांव में भंडारा भी लगाया गया, जिसमें गांव के हजारों लोगों व राहगिरों ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

 

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रो. शालिनी तनेजा को उज्जवला सम्मेलन में मिला नारी शक्ति सम्मान
हरियाणा की बेटी ने देवभूमि उत्तराखंड में बिखेरा परचम
तीसरी बार मोदी सरकार के लिए सुनील जागलान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी अभियान
जनसेवा में नारीशक्ति का जुड़ाव रेडक्रास के बढ़ते मजबूत कदम
कुरुक्षेत्र के समाज सेवी संदीप गर्ग भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत 
कृषि व एमएसएमई पर रहेगा नाबार्ड का फोकस
हरियाणा विधान सभा में ड्रेस लागू होने से बदला सदन का स्वरूप
कश्मीर घाटी के पुलवामा में अदम्य साहस का प्रदर्शन करने हेतु मेजर अंतरिक्ष त्यागी सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत
पंचकूला के सेक्टर-26 हर्बल पार्क में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन
तीन दिवसीय नेशनल फिल्म फेस्टिवल 23 फरवरी से पंचकूला में