Chandigarh

राहुल गांधी 27 को पंजाब दौरे पर

January 25, 2022 07:21 PM

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गांधी 27 जनवरी को पंजाब के जालंधर से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। राहुल गांधी 27 जनवरी को दोआबा के अंतर्गत आते जालंधर में पहुंच रहे हैं। यहां से वह कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस बार पंजाब में नई सोच-नया पंजाब का नारा दिया है।

दरबार साहिब में नतमस्तक होकर शुरू करेंगे चुनाव प्रचार


राहुल गांधी 27 जनवरी को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद दरबार साहिब में नतमस्तक होंगे। इसके बाद वह सभी 117 प्रत्याशियों के साथ लंगर सेवा में भाग लेंगे। दरबार साहिब के बाद राहुल गांधी दुर्गयाणा मंदिर तथा भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी 117 प्रत्याशी उनके साथ होंगे।
राहुल गांधी सडक़ मार्ग से जालंधर जाएंगे। जालंधर में वह पंजाब फतेह के नाम से आयोजित एक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
 वर्ष 2017 में राहुल गांधी ने अमृतसर जिला के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करके चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया था।
उस समय वहां पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया था। इस बार कांग्रेस के समीकरण बदले हुए हैं। राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के लिए पूरा दबाव है। यहां नवजोत सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री फेस के रूप में काम कर रहे हैं। बहरहाल कांग्रेस की चुनावी रणनीति किस तरफ चलेगा। इसका ऐलान 27 जनवरी को जालंधर से हो जाएगा।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
दांतों से जितना काम लेते हैं उतनी ही अनदेखी करते हैं:नीलम शौरी
उद्योगों का दिवालियापन बना ग्लोबल समस्या:हरनाम ठाकुर
महिलाओ के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करें महिला उद्यमी:बलजीत कौर
कुष्ठ आश्रम की महिलाओं को मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास
केजरीवाल विजनलैस और विभाग लैस मुख्यमंत्री:मनोज तिवारी
वार्ड नंबर 17 से अकाली दल प्रत्याशी भाजपा में शामिल
गांवों में लाल डोरा से बाहर रहने वालों को मिलेंगे मालिकाना हक:टंडन
निगम क्षेत्र के गांवों का शहरों की तर्ज पर किया विकास:सूद
महिलाओं के लिए सुरक्षित है चंडीगढ:वनाथी श्रीनिवासन
कांग्रेस क्वारंटाइन से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है, जनता वापस क्वारंटाइन में भेजने की तैयारी में :संजय टंडन