Friday, April 26, 2024
Follow us on
 
 
 
Haryana

समाज को स्वस्थ बनाने व कोरोना को खत्म करने के लिए सूर्य नमस्कार जरुरी : पवन जिंदल

January 11, 2022 12:19 PM


गुरुग्राम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक पवन जिंदल ने कहा कि सूर्य नमस्कार अपने आप में सम्पूर्ण व्यायाम है। सूर्य नमस्कार के माध्यम से समाज को स्वस्थ बनाकर कोरोना जैसे वायरस को खत्म किया जा सकता है। क्योंकि सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ होता है और शरीर में बीमारियों से लडने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। पवन जिंदल ऑन लाइन आयोजित हुई आजादी के अमृत महोत्सव सूर्य नमस्कार समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

14 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा सूर्य नमस्कार महोत्सव का आयोजन
महोत्सव के दौरान किए जाएंगे 75 करोड़ सूर्य नमस्कार
महोत्सव को सफल बनाने के लिए सूर्य नमस्कार समिति का किया गया गठन

इस बैठक में पतंजलि योग पीठ, आरोग्य भारती, विद्या भारती, योग भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।
पवन जिंदल ने कहा कि 1से 7 फरवरी तक सूर्य नमस्कार महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर उसे सूर्य नमस्कार के प्रति जागरुक किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान देशभर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार किए जाएंगे।

उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों व एनजीओ से आह्वान किया कि वह सभी इस महोत्सव में सहयोग कर अधिक से अधिक लोगों को सूर्य नमस्कार के प्रति जागरुक करें ताकि एक स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सके और हर वर्ष यह कोरोना जो नए-नए रुप में फैल रहा है इसका खात्मा किया जा सके। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सूर्य नमस्कार हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना बेहद जरुरी है। तभी हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को अच्छा स्वास्थ्य प्रदान कर सकेंगे।

हरियाणा प्रांत द्वारा 1 से 7 फरवरी तक इस महोत्सव को मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एक समिति का गठन भी किया गया। इसमें पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष चंद्रपाल योगी को समिति का अध्यक्ष, राजेंद्र कड़वासरा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं भूषण कुमार को सभी सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय का काम देखने की जिम्मेदारी दी गई।

 

 
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
सुनील जागलान बने ग्राम एसोसिएशन ऑफ़ भारत के शेरपा
विधान सभा नहीं पहुंचे रणजीत चौटाला, अध्यक्ष ने दिया एक और मौका
बिजली घोटाले में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ विजीलेंस ने हाइकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
जींद जिले के खिलाड़ी सूरज रोहिल्ला नही हैं किसी परिचय के मोहताज
पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली 28 अप्रैल को, सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि
इनेलो ने फरीदाबाद, सोनीपत व सिरसा में उतारे प्रत्याशी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा अकाली दल, इनेलो का करेगा समर्थन
कांग्रेस ने जारी नहीं की प्रत्याशियों की असली सूची, सोशल मीडिया पर आई फर्जी सूची
एशियन क्वान की डो फेडरेशन के नवनियुक्त प्रेजीडेंट डाॅ डीएस ढुल ने की घोषणा