Friday, September 29, 2023
Follow us on
 
 
 
Haryana

छात्रों को विभिन्न संस्कृतियों और भाषाओं के बारे में सीखना चाहिए: मनोहर लाल

January 02, 2022 09:57 PM

चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पर पहुंचकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने नव वर्ष की बधाई दी व जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा दी गई पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. ब्रजेश साहनी, डॉ. विवेक चावला सहित शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को नव वर्ष की बधाई देते हुए व जापान फाउंडेशन को धन्यवाद देते कहा कि मैं इन पुस्तकों को पाकर खुश हूं और मैं इस उपहार को हमेशा संजो कर रखूंगा। हमें अपने ज्ञान का विस्तार करने और अन्य संस्कृतियों का सम्मान करने के लिए संस्कृति और भाषाओं के बारे में जानने की जरूरत है। इस प्रयास में सभी के लिए पुस्तकें सबसे अच्छी साथी हैं।
जापान फाउंडेशन, नई दिल्ली के महानिदेशक कोजी सातो ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को हिंदी में पत्र लिखा है। कुलपति प्रो.सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि महानिदेशक, जापान फाउंडेशन को जब पता लगा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सहित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने जापानी संस्कृति एवं भाषा के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लिया है, तो उन्होंने यह पुस्तके मुख्यमंत्री को भेंट की हैं। कोजी सातो हिंदी भाषा का भी ज्ञान रखते हैं। उन्हें भारतीय संस्कृति, कला व साहित्य में विशेष लगाव व रूचि है।

 
Have something to say? Post your comment