Thursday, March 28, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

महिलाओं के लिए सुरक्षित है चंडीगढ:वनाथी श्रीनिवासन

December 12, 2021 11:57 AM

चंडीगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा है चंडीगढ़ महिलाओं के लिये सबसे सुरक्षित शहर है। पिछले छह वर्षो में भाजपा कार्यकाल के दौरान यहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महिलाओं के साथ साथ समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुँची चंडीगढ़


वनिथा श्रीनिवासन शनिवार को चंडीगढ़ दौरे के दौरान सैक्टर 33 स्थित भाजपा कार्यलय कमलम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का चंडीगढ़ को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में डबल ईंजन की सरकार है। केंद्र व शहर में भाजपा साशित सरकार होने से चंडीगढ़ के विकास में केंद्र की तरफ से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं चंडीगढ़ की सह प्रभारी राज्यसभा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रकोष्ठ के अरूणदीप सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
करीब एक लाख लोगों को यहां मुद्रा लोन देकर आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लोग पिछले कार्यकाल के दौरान भाजपा द्वारा किये गए विकास कार्यों से खुश हैं।
उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। जिससे साफ हो चुका है की चंडीगढ़ की जनता एक बार फिर से कांग्रेस को घर बिठाने का मन बना चुकी है।
चंडीगढ़ को विकास के क्षेत्र में ओर आगे लेकर जाने के लिए 'मिशन डवेल्पमेंट' लागू करने की वकालत करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मोर्चा की तमाम पदाधिकारियों को प्रचार टोलियां बनाकर फील्ड में उतरने ओर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले वनाथी श्रीनिवास का चंडीगढ़ पहुंचने पर स्वागत करते हुए भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने कहा वनाथी श्रीनिवास के दौरे से यहां महिला मोर्चा तथा पार्षद प्रत्याशियों को मजबूती मिलेगी। वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा में ही महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। पार्टी ने पार्टी की अंदरूनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है।

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम
सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित
पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी
डेराबस्सी के भगवान परशुराम भवन में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थय जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित पोषण जरूरी:डॉ. वंदना
बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान