Thursday, April 18, 2024
Follow us on
 
 
 
Chandigarh

चंडीगढ़ निगम चुनाव में भाजपा ने जीत के लिए तय किया लक्ष्य

December 09, 2021 08:00 PM

 

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में के लिए भारतीय जनता पार्टी ने  आज पिछले छह वर्षों के दौरान शहर  में करवाए गए  मुख्य विकास कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का मुख्य मुद्दा विकास होगा।सैक्टर-33  स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में भाजपा अध्यक्ष अरूण सूद ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी का पिछले छह वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस अवसर पर उनके साथ भारत के एडीशनल सॉलिस्टर जरनल एवं पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा, भाजपा महामंत्री रामबीर भट्टी, चंद्रशेखर तथा पार्टी प्रवक्ता कैलाश जैन उपस्थित थे।

भाजपा ने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास पर फोकस रहे छह साल

चुनाव में विकास होगा मुख्य मुद्दा

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अरूण सूद ने कहा कि 2016 में संपन्न हुए चुनावों में चंडीगढ़ की प्रबुद्ध जनता के सहयोग व समर्थन से भाजपा ने 26 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा और 20 सीटों पर जीतकर निगम की बागडोर संभाली। वर्तमान में वार्डों की संख्या बढक़र 35 हो गई है। इस बार भाजपा का सभी 35 सीटों पर चुनाव जीतने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों के दौरान वर्तमान भाजपा अध्यक्ष तथा पूर्व मेयर (2016) अरुण सूद, वर्तमान मेयर रवि कांत शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर महेश महेश इंदर सिंह सिद्धू, डिप्टी मेयर फरमीला तथा पूर्व मेयर रही राजबाला मलिक (2020), राजेश कालिया (2019),देवेश मोदगिल (2018) और आशा जसवाल (2017) तथा सभी भाजपा पार्षदों के कार्यकाल में नगर निगम में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर फोकस करके काम किया।जिसके चलते इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का मुख्य मुद्दा विकास होगा। उन्होंने कहा कि जिस निषपक्षता व पारदर्शिता के साथ शहर में विकास कार्य करवाए गए हैं उसी के आधार पर पार्टी के प्रत्याशी जनता के बीच जा रहे हैं।विरोधियों के पास न तो  बताने  के लिए कुछ है और न ही  भविष्य को लेकर  कोई ठोस  रणनीति  उनके पास है।

 

 

 

 
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
ईवी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं युवा:सुखविंदर सिंह
ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दी 18.66 करोड़ सब्सिडी:नौटियाल
सिटी ब्यूटीफुल में 31 मार्च तक शुरू होंगे 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन
नए जनसांख्यिकीय लाभ के अवसर बढ़े:अरविंद विरमानी
महिलाओं को उद्योग जगत में नई पहचान देगा शी-फोरम
सिम्मी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित
पंजाब दे शेर ने सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के अंतर्गत लांच की अपनी टीम जर्सी
डेराबस्सी के भगवान परशुराम भवन में मूर्ति स्थापना दिवस मनाया
स्वास्थय जीवन शैली के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित पोषण जरूरी:डॉ. वंदना
बीआईएस के 77वें स्थापना दिवस के दौरान सीएजी को सम्मान